एक्सप्लोरर

UP News: बीजेपी विधायक के यहां ED की छापेमारी, अब दी पूरे मामले पर सफाई

ED Raid BJP MLA Ajay Singh: रीयल एस्टेट का कारोबार करने वाली कंपनी तुलसियानी ग्रुप के ठिकानों पर आज ईडी की टीम ने छापेमारी की. यह रेड लखनऊ, प्रयागराज, नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में एक साथ की गई.

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की हरैया विधानसभा से से बीजेपी विधायक अजय सिंह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निशाने पर हैं. लोकसभा चुनाव के बीच उनके लखनऊ कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम कार्यालय पहुंची. एक वीडियो जारी कर बीजेपी के हरैया विधानसभा सीट से विधायक अजय सिंह ने बताया कि वे स्वयं लखनऊ में नहीं है और कार्यालय बुधवार को बंद रहता है. वे अपनी भतीजी के तिलक समारोह में गए हुए हैं, बीजेपी विधायक ने कहा है कि वे ईडी की टीम को जांच में हर संभव सहयोग देंगे.

बीजेपी के विधायक ईडी के कार्यालय पर ईडी के पहुचने के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है. चर्चा ये भी है कि बीजेपी के ही किसी कद्दावर नेता के इशारे पर यह कार्यवाही हो रही है. हालांकि विधायक ने ऐसा कोई संकेत नही दिया है. विधायक अजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे लखनऊ के गोमतीनगर स्थित कार्यालय है, वहां पर ईडी के लोग आए हुए हैं. आज बुधवार है और कार्यालय बंद है, बुधवार को कार्यालय बंद रहता है. सूचना है कि ईडी के लोग अभी भी वहां मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि हमारी भतीजी का तिलक समारोह था, हम लोग तिलक चढ़ाने गए थे, ईडी के लोग मौजूद हैं ऐसी सूचना है.

बीजेपी विधायक अजय सिंह ने कहा कि मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं, तीन साल पहले मेरे यहां इनकम टैक्स का रेड पड़ा था फिर ईडी की रेड है. मैं दावे के साथ कहता हूं कि समय आने पर मैं दूध का दूध पानी का पानी कर दूंगा. कोई फर्क नहीं पड़ता, न तो मैं डरा हूं और न ही सहमा हूं. मैं भारतीय जनता पार्टी का एक सिपाही हूं और अपनी पार्टी को जिताने के लिए मैं सौ प्रतिशत योगदान दे रहा हूं. जहां तक एजेंसियों की बात है, जांच करना उनका अपना काम है. लोग कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ विपक्षियों पर छापे डालती है. मैं तो बीजेपी का विधायक हूं मेरे यहां भी छापा पड़ा हुआ है. मैं जवाब दूंगा और पूरा जवाब दूंगा.

पीएम मोदी ने दी थी बधाई

बस्ती की हरैया विधानसभा सीट से विधायक अजय सिंह ने पूरे देश में विकसित भारत एंबेसडर में चौथा स्थान प्राप्त किया था. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर विकसित भारत अभियान की एंबेसडर रिपोर्ट जारी कर विधायक अजय सिंह को बधाई भी दी थी. विधायक ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया था. बीजेपी विधायक ने कहा था कि नमो एप पर जोड़ने के लिए उन्होंने पूरी टीम बनाई जिसका असर यह हुआ कि उनके विधानसभा में एक लाख से अधिक की जनता इस एप से जुड़ गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर में नमो ऐप डाउनलोड कराने और विकसित भारत एंबेसडर बनाने का आह्वान किया था. इसी अभियान के तहत पीएम मोदी की ओर से एक्स पर जारी इस सप्ताह की रैंकिंग में हरैया विधायक अजय सिंह को देश में विकसित भारत एंबेस्डर की टॉप फाइव सूची में शामिल किया गया. इस सप्ताह की रिपोर्ट में विधायक अजय सिंह चौथे स्थान पर रहे. इसको लेकर विधायक अजय सिंह सहित सभी टॉप फाइव विकसित भारत एंबेसडर को पीएम मोदी ने बधाई दी थी.

दिसंबर में ED ने दर्ज किया था केस 

रीयल एस्टेट का कारोबार करने वाली कंपनी तुलसियानी ग्रुप के ठिकानों पर आज ईडी की टीम ने छापेमारी की. यह रेड लखनऊ, प्रयागराज, नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में एक साथ की गई, तुलसियानी ग्रुप पर बैंक और निवेशकों के करोड़ों रुपये की रकम हड़पने का आरोप है. दिसंबर में ईडी ने कंपनी पर मनी लांड्रिंग एक्ट में केस दर्ज किया था. इस कंपनी से बीजेपी विधायक अजय सिंह और उनके भाई भी जुड़े हुए हैं. मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं, तुलसियानी ग्रुप पर पंजाब नेशनल बैंक के कर्ज की रकम हड़पने का भी आरोप है. कई निवेशकों ने इस कंपनी पर मुकदमा दर्ज करवाया था. 

सूत्रों के मुताबिक कूटरचित दस्तावेज जमाकर पीएनबी से 4.63 करोड़ रुपये कर्ज लिया गया था. बैंक के नोटिस का बिल्डर काफी दिनो से जवाब नही दिया, बैंक मैनेजर की शिकायत पर तुलसियानी ग्रुप के निदेशक महेश तुलसियानी, अनिल कुमार तुलसियानी और पूर्व निदेशकों पर हजरतगंज कोतवाली में भी एक मुकदमा दर्ज हुआ था, निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने के आरोप में लखनऊ पुलिस ने अजय तुलसियानी और अनिल कुमार तुलसियानी को गिरफ्तार किया था और आज इसी क्रम में ईडी ने कार्यवाही शुरू की. जानकारी के मुताबिक ईडी की प्रारंभिक पड़ताल में निवेशकों और बैंक की 30 करोड़ से अधिक रकम हड़पने की पुष्टि हुई है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी पल्लवी पटेल? मां कृष्णा पटेल का इस सीट से लड़ना लगभग तय!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
अलीगढ़ की विरासत को मिलेगी पहचान, 200 किलो के दो ताले करेंगे लोगों का वेलकम!
अलीगढ़ की विरासत को मिलेगी पहचान, 200 किलो के दो ताले करेंगे लोगों का वेलकम!
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
PM मोदी के दौरे से पहले वाराणसी पहुंचे CM योगी, तैयारियों की समीक्षा की
PM मोदी के दौरे से पहले वाराणसी पहुंचे CM योगी, तैयारियों की समीक्षा की

वीडियोज

Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama
Congress Ramlila Maidan Rally: 1 नवंबर को क्यों रैली- कांग्रेस की पॉलिटिकल जिद! | BJP | ABP News
Shastrarth: 'सलाम' और राम..27 में बनाएंगे काम ? | UP Elections 2027 | Romana Isar Khan | ABP News
Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget