एक्सप्लोरर

यूपी में ट्रेन पलटाने की साजिश? लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Bareilly Derail Train: इस मामले को लेकर अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हाफिजगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने रेल पटरी पर लोहे का गार्टर और सीमेंट का खंभा देखने के बाद दिबनापुर स्टेशन के पास आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को पलटने से बचा लिया. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात हाफिजगंज थाना क्षेत्र में हुई.

उन्होंने बताया कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों ने ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश रची थी हालांकि गनीमत रही कि हादसा टल गया. अधिकारी ने बताया कि हाफिजगंज थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई गयी है. पूर्वोत्तर रेलवे के बरेली इज्जतनगर मण्डल के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक मालगाड़ी शुक्रवार रात पीलीभीत से बरेली की ओर आ रही थी कि तभी सैंथल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर शरारती तत्वों ने टूटी हुई सीमेंट की बेंच रख दी.

उन्होंने बताया कि लोको पायलट ने ट्रेन की पटरी पर रखी बेंच को देख लिया और उसकी सतर्कता के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हाफिजगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं.

राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जब रेलवे स्टाफ पहुंचा तो उन्होंने देखा कि पटरी पर सीमेंटेड बेंच के टुकड़े और लगभग 1.25 मीटर लंबा लोहे का गाटर पड़ा हुआ था. उन्होंने बताया कि ये अवरोधक अगर समय रहते नहीं हटाए गए होते तो गाड़ी पटरी से उतर सकती थी, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था. अधिकारी ने बताया कि इस कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

यूपी महिला आयोगा का बड़ा ऐलान, जिम ट्रेनर, टेलर और पार्लर में पुरुषों की जगह महिलाओं को नियुक्त करने के निर्देश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करहल में BJP को ठाकुरों का साथ, फिर भी सपा से पीछे क्यों? समझिए 2027 से पहले पूरा चुनावी गणित
करहल में BJP को ठाकुरों का साथ, फिर भी सपा से पीछे क्यों? समझिए 2027 से पहले पूरा चुनावी गणित
'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह
'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह
'100 रुपये चलता था, 15 रुपये...', कांग्रेस पर CM योगी का निशाना
'100 रुपये चलता था, 15 रुपये...', कांग्रेस पर CM योगी का निशाना
किशनी में सपा का मजबूत किला, BJP के लिए मुश्किल क्यों है यहां जीत की राह?
किशनी में सपा का मजबूत किला, BJP के लिए मुश्किल क्यों है यहां जीत की राह?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget