एक्सप्लोरर

Delhi: द्वारका में युवक की संदिग्ध मौत, करंट से हादसा या पत्नी की साजिश? पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Dwarka Murder Case: दिल्ली के द्वारका में युवक की करंट से संदिग्ध मौत. पत्नी और चचेरे भाई पर हत्या की साजिश का शक. नींद की गोली देने के बाद करंट से मारने का आरोप. दोनों हिरासत में.

दिल्ली के द्वारका इलाके में एक युवक की करंट लगने से हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके चचेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों को संदेह है कि दोनों ने मिलकर युवक को नींद की गोलियां देकर करंट से मारने की साजिश रची थी.

यह घटना 13 जुलाई की है, जब पुलिस को उत्तम नगर स्थित माता रूपरानी मग्गो अस्पताल से पीसीआर कॉल के जरिए करण देव नामक युवक की मौत की सूचना मिली थी. युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था. डॉक्टरी जांच में मौत का कारण बिजली का झटका बताया गया, और मामला मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) के तहत दर्ज हुआ.

हत्या की साजिश का संदेह

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन करण के छोटे भाई कुणाल देव ने 17 जुलाई को पुलिस से संपर्क कर संदेह जताया कि करण की मौत सामान्य नहीं थी. उन्होंने करण की पत्नी और एक चचेरे भाई के बीच हुई कुछ 'चैट्स' पुलिस को सौंपीं, जिनमें हत्या की साजिश की बात सामने आई है.

ऐसे दिया गया हत्या को अंजाम

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि करण को पहले नींद की गोलियां दी गईं, जिससे वह अचेत हो गया. इसके बाद कथित तौर पर उसे बिजली का झटका दिया गया.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला सीधे अपने ससुराल वालों के पास गई और उन्हें बताया कि करण की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस कार्रवाई कर दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या की सजा) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget