एक्सप्लोरर

लखनऊ: यूपी एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी, करोड़ों की ठगी में मास्टर माइंड 50 हजार का इनामी मोंटी गुर्जर गिरफ्तार

यूपी एटीएस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली कि जब कई बड़े घोटालों का मास्टर माइंड मोंटी गुर्जर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गुर्जर कई बड़ी घपलेबाजी में शामिल था. इसके अलावा 50 हजार रुपये का इनाम भी उस पर था.

लखनऊ: फर्जी ओएसडी और फर्जी करोड़ों का टेंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी समेत कई मामलों में पुलिस को शातिर मोंटी गुर्जर की तलाश थी. पशुपालन विभाग में आटा सप्लाई और खाद्य आपूर्ति विभाग में नमक सप्लाई के नाम पर हुई करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड और 50,000 का इनामी मोंटी गुर्जर आखिर गिरफ्तार कर लिया गया. मोंटी गुर्जर को यूपी एसटीएफ, जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लखनऊ ले आई है. लखनऊ में एसीपी विभूति खंड और एसीपी गोमती नगर की टीम मोंटी गुर्जर से पूछताछ कर रही है. मोंटी गुर्जर की गिरफ्तारी करोड़ों के इन दोनों घोटालों में अहम मानी जा रही है.

गुजरात के व्यापारी से ठगी

खाद्य आपूर्ति विभाग में 120 करोड़ का नमक सप्लाई का ठेका दिलाने के नाम पर गुजरात के व्यापारी नीलम नरेंद्र भाई पटेल से हुई एक करोड़ 6 लाख की ठगी का मास्टरमाइंड मोंटी गुर्जर अब लखनऊ पुलिस की गिरफ्त में है. मोंटी गुर्जर को हजरतगंज पुलिस गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश करेगी, लेकिन जयपुर से गिरफ्तार हुए मोंटी गुर्जर के लखनऊ पहुंचते ही पशुधन घोटाले और नमक घोटाले की जांच कर रही टीमें पूछताछ करने के लिए हजरतगंज कोतवाली पहुंच गई.

नमक घोटाले का सबसे मास्टरमाइंड

दरअसल 50000 का इनामी मोंटी गुर्जर नमक घोटाले का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड और अहम किरदार है. मोंटी गुर्जर ने गुजरात के व्यापारी से खुद को राजस्थान का एमएलए बताया था. पहली मुलाकात दिल्ली के कनॉट प्लेस पर हुई. दूसरी मुलाकात लखनऊ के होटल नोवाटल में व्यापारी से हुई और ठेका दिलाने के नाम पर एक करोड़ का एडवांस ले लिया गया. मोंटी गुर्जर ने व्यापारी को ठगने के लिए पशुधन घोटाले के मास्टरमाइंड आशीष राय से लखनऊ विधान भवन में ले जाकर व्यापारी की मुलाकात करवाई. आशीष राय ने खुद को खाद्य विभाग का संयुक्त सचिव एनके कनौजिया बताकर व्यापारी से मुलाकात की और ठेका दिलाने का आश्वासन दिया. यह पूरा खेल भी पशुधन मंत्री जयप्रकाश निषाद के विधान भवन स्थित दफ्तर से ही हुआ.

दरअसल, मोंटी गुर्जर खुद तो नहीं है लेकिन उसके पिता गोविंद गुर्जर जयपुर से कांग्रेस के विधायक रहे हैं. पिता गोविंद गुर्जर के नाम पर ही मोंटी गुर्जर उर्फ सुनील गुर्जर खुद को विधायक बताता था.

बीती 11 अगस्त को लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराई गई नमक घोटाले की एफआईआर में सात लोग नामजद किए गए, जिसमें आशीष राय को छोड़कर बाकी सभी 6 आरोपी फरार थे. अब यूपी एसटीएफ ने सुनील गुर्जर और मोंटी गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है.

पशुपालन घोटाले में भी आरोपी

मोंटी गुर्जर मध्य प्रदेश के व्यापारी से हुई पशुपालन घोटाले में 9 करोड़ 27 लाख की ठगी में भी शामिल था. पशुपालन विभाग में हुई इस ठगी में मास्टरमाइंड आशीष राय के साथ मोंटी गुर्जर भी अहम भूमिका निभा रहा था.

पशुपालन घोटाले में दर्ज कराई गई सात लोगों पर एफआईआर में 13 आरोपी जेल में है. 11 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है, और अब दो आरोपियों पर इनाम घोषित होकर गैर जमानती वारंट जारी है. वहीं, नमक घोटाले में एफआईआर दर्ज होने के बाद मोंटी गुर्जर की पहली गिरफ्तारी है. जिससे पूछताछ के बाद नमक घोटाले के अन्य आरोपियों से पर भी शिकंजा कसेगा.

ये भी पढ़ें.

शामली: हाईवे पर ढाबों में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरे पुलिस ने दबोचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अनफिट एंबुलेंसों पर एक्शन
योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अनफिट एंबुलेंसों पर एक्शन
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget