एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: तारिक अतहर की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा, ISI की विचारधारा से था प्रभावित, बनना चाहता था मुजाहिद

Gorakhpur News: घर के बाहर निकली महिला ने बात करने से इंकार कर दिया. उन्‍होंने शकील मास्‍टर से घर पर चार बजे मुलाकात करने की बात कही. मोहल्‍ले और आस-पड़ोस के लोग भी काफी डरे हुए हैं.

UP ATS: अयोध्‍या में अगले साल होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले स्‍लीपर सेल खतरे की घंटी बजा रहे हैं. यूपी एटीएस ने 15 एजेंट और स्‍लीपर सेल को अरेस्‍ट कर आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेरा है. गोरखपुर निवासी तारिक अतहर को यूपी एटीएस ने जुलाई में पकड़ा था. गुजरात एटीएस से मिले इनपुट के आधार पर तारिक अतहर की गिरफ्तारी हुई. तारिक अतहर की गिरफ्तारी से परिजन और मोहल्‍ले के लोग भी हैरान हैं. कोतवाली थानाक्षेत्र के खूनीपुर मोहल्‍ले में सन्‍नाटा पसरा हुआ है. कोई भी बोलने को तैयार नहीं है. तारिक अतहर के घर पर लगे दो सीसीटीवी कैमरे आने-जाने वालों की निगरानी कर रहे हैं. यूपी एटीएस ने 6 जुलाई को 21 साल के तारिक अतहर को धर दबोचा था. तारिक अतहर के पिता मोहम्‍मद शकील घासीकटरा मोहल्‍ला स्थित अंसार स्‍कूल में शिक्षक हैं. मोहल्‍ले के लोग पिता को शकील मास्‍टर के नाम से जानते हैं.

तारिक अतहर की गिरफ्तारी पर मोहल्ले में पसरा सन्नाटा

एबीपी न्‍यूज की टीम तारिक अतहर के घर पहुंची. घर के बाहर निकली महिला ने बात करने से इंकार कर दिया. उन्‍होंने शकील मास्‍टर से घर पर चार बजे मुलाकात करने की बात कही. मोहल्‍ले और आस-पड़ोस के लोग भी काफी डरे हुए हैं. इसलिए उन्होंने बात करने से मना कर दिया. पड़ोसी दुकानदार शहनवाज ने एबीपी न्‍यूज को बताया कि तारिक दुकान से सामान लेता रहा है. यूपी एटीएस के तारिक को गिरफ्तार करने पर उन्होंने हैरानी जताई. उन्‍होंने बताया कि तारिक दुकान पर चिप्‍स-टॉफी खरीदने आते रहे हैं.

अंसार स्‍कूल से पढ़ाई की है. परिवार में दो भाई और बहन के अलावा माता-पिता हैं. तारिक की गिरफ्तारी के बाद अन्य लोग भी हैरान हैं. गुजरात एटीएस की तरफ से मिले इनपुट के बाद तारिक को लखनऊ बुलाया गया था. पूछताछ के बाद तारिक को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया. यूपी एटीएस के मुताबिक पूछताछ में तारिक ने आईएसआईएस की विचारधारा से प्रभावित होने और शरिया कानून लागू करने की कसम खाने की बात कुबूल की थी. तारिक पर सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म समेत टेलीग्राम के माध्‍यम से मुस्लिम युवाओं को ग्रुप बनाकर जोड़ने का आरोप है.

पूछताछ के बाद यूपी एटीएस ने किया था बड़ा खुलासा

यूपी एटीएस की पूछताछ में आईएसआईएस के आतंकियों से प्रभावित होने का खुलासा हुआ. बताया गया कि अबू बकर अल बगदादी के वीडियो भी तारिक देखता है. तारिक भारत में जिहाद और शरिया कानून लागू करने की वकालत करता है. उसने प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस की शपथ भी ली है. सीएए-एनआरसी आंदोलन के समय तारिक कट्टरपंथी हो गया था. यूसीसी कानून का विरोध करने के लिए उसने सबसे पहले युवाओं का ग्रुप बनाया.

Ghosi Bypoll 2023: 'भारी मतों से घोसी उपचुनाव जीतेंगे दारा सिंह चौहान', ब्रजेश पाठक का दावा, सपा के आरोप पर क्या बोले?

आईएसआईएस आतंकियों की बंदूकें तारिक की पसंद रही हैं. गुजरात के पोरबंदर में पकड़ी गई महिला आतंकी सुमेरा बानू मोहम्मद हनीफ ने तारिक को ट्रेनिंग दी थी. यूसीसी कानून के विरोध में युवाओं को भड़काने का काम भी सौंपा गया था. शपथ लेने के बाद इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) आतंकवादी समूह का हिस्सा तारिक बन गया. यूपी एटीएस तारिक से जुड़े अन्य युवाओं की डिटेल खंगाल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget