एक्सप्लोरर

UP News: सहारनपुर में संदिग्ध आतंकी अजहरुद्दीन गिरफ्तार, यूपी ATS ने की कार्रवाई

यूपी एटीएस (UP ATS) ने अजहरुद्दीन नाम के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है. संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी सहारनपुर (Saharanpur) से हुई है. इसका अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट के साथ कनेक्शन था.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आतंकी का नाम अजहरुद्दीन बताया जा रहा है. आतंकी को यूपी एटीएस (UP ATS) की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया गया. एटीएस ने आतंकी को सहारनपुर (Saharanpur) से हिरासत में लेने के बाद पहले पूछताछ की और उसके बाद गिरफ्तार किया गया. 

यूपी एटीएस ने शनिवार रात को सहारनपुर से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है. एटीएस ने अपनी कार्रवाई के दौरान उसे हिरासत में लिया फिर पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आतंकी का अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट और जमाते मुजाहिदीन बांग्लादेश के साथ कनेक्शन जुड़ा हुआ था. 

आतंकी को गिरफ्तार करने के बाद एटीएस मुख्यालय पर लाया गया. जहां उससे पूछताछ की गई. वहीं आतंकी अजहरुद्दीन पर भारत में जेहाद फैलाने और नौजवानों को रेडिक्लाइज करने का आरोप है. आतंकी जिहादी साहित्य और वीडियो दिखाकर युवकों को अल कायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट और  जेएमबी की विचारधारा से जोड़ता था. 

Yogi Adityanath: तेंदुए के शावक को दूध पिलाने के बाद अब बिल्ली को गोद में सुलाते नजर आए CM योगी, तस्वीर वायरल

अब तक 10 गिरफ्तार 
अजहरुद्दीन के भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय आतंकियों से संपर्कों की पड़ताल जारी है. इस मॉड्यूल के 10 संदिग्ध आतंकियों को पिछले वर्ष अब तक गिरफ्तार किया गया. वहीं केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान से लगे उत्तर भारतीय राज्यों में पुलिस स्टेशनों और सरकारी बिल्डिंगों पर आतंकी हमले हो सकते हैं. जम्मू कश्मीर से पंजाब तक नए साल पर 'टेरर अलर्ट' जारी किया गया है. इसके अलावा कई राज्यों में पुलिस अलर्ट किया गया है. 

जबकि इससे पहले 30 दिसंबर को जम्मू में मुठभेड़ के दौरान चार आतंकियों को सेना ने मार गिराया था. जिसके बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी हाई अलर्ट रखा गया है. बताया जा रहा है कि सेना ने यह कार्रवाई कुछ संग्दिध मूवमेंट दिखने के बाद की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने किए नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने किए नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
2027 की राह राजकिशोर सिंह के लिए नहीं आसान! एक अनुमति से बिगड़ेंगे सारे समीकरण?
2027 की राह राजकिशोर सिंह के लिए नहीं आसान! एक अनुमति से बिगड़ेंगे सारे समीकरण?
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget