एक्सप्लोरर

फर्जी आईडी के सिमकार्ड से बैंक खाते खुलवाकर मनी लॉन्ड्रिंग करने वाला एक और गिरफ्तार

यूपी एटीएस ने मनी लॉन्ड्रिंग के रैकेट से जुड़े एक और शख्स को गिरफ्तार किया है. इसे ट्रांजिट रिमांड पर जल्द लखनऊ लाया जाएगा.

लखनऊ: फर्जी आईडी से प्री एक्टिवेटेड सिमकार्ड खरीदकर बैंक खाते खुलवाने और करोड़ों रुपए का अवैध ट्रांजैक्शन करने के मामले में यूपी एटीएस ने एक और बड़ी गिरफ्तारी की है. यूपी एटीएस की टीम ने गुरुवार को तेलंगाना के विकाराबाद मरपल्ली स्थित बुचनपल्ली गांव निवासी प्रशांत कुमार पोट्टली को गिरफ्तार किया है. पोट्टली को आज शाम तक ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ले आया जाएगा. यहां उससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे आर्थिक अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग के रैकेट के बारे में पूछताछ की जाएगी.

एटीएस की टीम को मिले संवेदनशील दस्तावेज

यूपी एटीएस की टीम ने प्रशांत कुमार पोट्टली के अलावा महाराष्ट्र के ठाणे निवासी अब्दुल रजाक उर्फ अब्दुल नबी मेमन के घर पर भी दबिश दी थी. दोनों का नाम जनवरी में पकड़े गए इस रैकेट के मास्टरमाइंड मुरादाबाद के प्रेम सिंह व अन्य आरोपियों से हुई पूछताछ में सामने आया था. एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पोट्टली घर पर मिल गया जबकि, अब्दुल रजाक का सुराग नहीं लग सका. दोनों के घर से यूपी एटीएस को मनी लॉन्ड्रिंग से सम्बंधित महत्वपूर्ण व संवेदनशील दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. एडीजी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त इस रैकेट का भंडाफोड़ जनवरी में हुआ था.

जनवरी में हुआ था भंडाफोड़

यूपी एटीएस की टीम ने 8 जनवरी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने और देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील व गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने वाले रिटायर्ड फौजी सौरभ शर्मा को अरेस्ट किया था. सौरभ ने पूछताछ में फर्जी आईडी से सिमकार्ड खरीदकर बैंकों में खाता खोलने और उन खातों में करोड़ों रुपए के अवैध ट्रांजैक्शन की जानकारी दी थी. एटीएस के अधिकारियों का मानना है कि, फर्जी तरीके से खोले गए बैंक खातों में टेरर फंडिंग और हवाला की रकम का लेनदेन होता था.

इस मामले में एटीएस ने गोमतीनगर स्थित अपने विशेष थाने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप में एफआईआर दर्ज कर मुरादाबाद से प्रेम सिंह व एक अन्य व्यक्ति के अलावा संभल से 5 और अमरोहा से 2 व्यक्तियों समेत कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. विवेचना के दौरान तीन चीनी नागरिकों का भी नाम सामने आया था. जिसमें एक महिला शामिल थी. इन तीनों को भी यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया था. चीनी नागरिकों ने पूछताछ में फर्जी तरीके से खोले गए बैंक खाते में 5 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन की बात कुबूल की थी. तीनों का वीजा एक्सपायर हो चुका था, इसके बाद भी वह कई महीने से देश में छिपकर रह रहे थे.

कोरोना महामारी के दौरान बैंकिंग सिस्टम के लूपहोल का उठाया था लाभ

यूपी एटीएस की छानबीन में पता चला कि शातिरों ने कोरोना महामारी के दौरान बैंकिंग सिस्टम के लूपहोल्स का लाभ उठाया था. दरअसल महामारी के दौरान बैंकों ने केवाईसी का सिस्टम काफी आसान कर दिया था. इसके लिए बैंकों ने ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की थी. ठगों ने फर्जी आईडी से सिमकार्ड लेकर बैंकों में खाते खुलवाए और ऑनलाइन ही केवाईसी की प्रक्रिया कराकर लेनदेन शुरू कर दिया. रैकेट के मास्टरमाइंड प्रेम सिंह ने जुलाई 2020 से जनवरी 2021 के बीच हजारों प्री एक्टीवेटेड सिमकार्ड खरीदे और दिल्ली व एनसीआर के लोगों को अच्छी कीमत में यह सिमकार्ड बेचे. एक चीनी नागरिक ने भी फर्जी आईडी पर सिमकार्ड खरीदा था. छानबीन में पता चला कि चीनी नागरिक ने उक्त सिमकार्ड की मदद से विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाए और अज्ञात स्रोतों से रुपया मंगा कर खातों से निकाल लिया.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज: हाईटेक सुविधाओं से लैस है बीजेपी का नया दफ्तर, विधानसभा चुनाव के लिए यहीं बनेगा वॉर रूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे लाखों नाम, दो दिन में 5.59 लाख आवेदन
यूपी वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे लाखों नाम, दो दिन में 5.59 लाख आवेदन
रामपुर: मौसम में बदलाव से बढ़ी बीमारियां, जिला अस्पताल में टाइफाइड के मरीजों में इजाफा
रामपुर में बढ़ी मौसमी बीमारियां, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget