एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच शुरू हुआ यूपी विधानसभा का सत्र, सपा ने किया जोरदार प्रदर्शन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज शुरू हो रहा यूपी विधानसभा का सत्र छोटी अवधि का होगा. इस सत्र के दौरान तकरीबन 16 विधेयकों को मंजूर किए जाने की तैयारी है.

लखनऊ, वीरेश पांडेय. यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है. तीन दिन तक चलने वाले इस सत्र में तकरीबन 16 विधेयकों को मंजूर किए जाने की तैयारी है. खास बात यह है कि पहली बार सदन में वर्चुअल कार्यवाही होगी. दरअसल, 65 साल से अधिक उम्र के विधायकों को सत्र में वर्चुअल तरीके से जोड़ा जाएगा. सिर्फ 65 साल से कम उम्र के विधायकों को ही सदन में मास्क और ग्लब्स के साथ प्रवेश दिया जाएगा.

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि विधानसभा की कार्यवाही से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के मौजूदा और पूर्व सदस्यों के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बतादें कि सत्र के पहले ही दिन यूपी सरकार के दो कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय कमल रानी वरुण, चेतन चौहान के साथ ही दो विधायक पारसनाथ यादव और वीरेंद्र सिंह सिरोही को श्रद्धांजलि दी गई. ऐसा पहली बार होगा कि वर्तमान में पद पर रहने वाले दो मंत्रियों और दो विधायकों का निधन हुआ हो.

सपा ने किया प्रदर्शन उधर, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. सपा नेताओं ने योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.

लागू होंगे विशेष नियम इस बार सत्र चलने के दौरान विशेष नियम भी लागू होंगे. विधानसभा की लॉबी और गलियारे में लोगों को खड़े होने की इजाजत नहीं होगी. सोशल डिस्टेंसिंग के लिए विधानसभा कैंटीन में खाने के लिए 10 लोग ही एक साथ बैठ सकेंगे. पहले ग्रुप के हटने के बाद ही दूसरा ग्रुप बैठ सकेगा. यहां तक कि वेल में विरोध कराते वक्त भी झुंड में खड़े होने की इजाजत नहीं होगी.

विधानमंडल में ये विधेयक कराए जाएंगे मंजूर

उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन द्वितीय (संशोधन) विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल सदस्यों की उपलब्धियों और पेंशन (संशोधन) विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश कारखाना विवाद (संशोधन) विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) विधेयक 2020 कारागार अधिनियम 1894 में (संशोधन) विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर संशोधन विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन भत्ता, और प्रकीर्ण उपबंध (संशोधन) विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश कतिपय श्रम विधियों से अस्थाई छूट (संशोधन) विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) (संशोधन) विधेयक 2020 कारागार उत्तर प्रदेश (संशोधन) विधेयक 2020

यह भी पढ़ें:

योगी आदित्यनाथ ब्राम्हण विरोधी होते तो मैं सांसद न होता: रवि किशन

यूपी में बढ़ रहा है कोरोना महामारी का प्रकोप, 24 घंटों में 53 लोगों की हुई मौत

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget