एक्सप्लोरर

69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले पर भड़कीं पल्लवी पटेल, कहा- 'गुजराती गैंग होता तो...'

Pallavi Patel News: पल्लवी पटेल ने 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवा समझ चुके हैं कि ये सरकार उनके मुद्दों पर संवेदनहीन है.

Pallavi Patel News: उत्तर प्रदेश की सिराथू विधासभा सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल ने बजट पर बोलते हुए योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले को लेकर तीखा हमला किया और कहा कि प्रदेश के छात्र और युवा ये समझ चुके हैं कि सरकार उनके मुद्दों को लेकर संवेदनहीन है. सरकार इस पर सवाल सुनने को तैयार नहीं. हम कुछ कहते हैं तो नेता सदन (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) गुस्सा हो जाते हैं. 

पल्लवी पटेल ने कहा कि हम ये जानते हैं कि 69000 शिक्षक भर्ती का जो मुद्दा रहा उसमें संवैधानिक मान्यता प्राप्त आयोग ने भी कहा कि 6800 छात्रों के साथ ग़लत हुआ है. जिसको आप सिरे से नकार रहे हैं. तो फिर एक बात का जवाब दीजिए कि इको गार्डन में जो छात्र बैठे हैं वो क्यों बैठे हैं इसका जवाब सदन आपसे मांगता है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति आप कितने गंभीर है इसका पता इसी से लगता है कि आपने 27000 परिषदीय स्कूलों पर ताला लगाने के बारे में सोच लिया. 

69000 शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर उठाए सवाल
अपना दल कमेरावादी की नेता ने कहा कि "इस प्रदेश का छात्र हो या युवा हो बहुत बेहतर तरीके  तरह से यह समझ चुका है कि सरकार हमारे मुद्दे पर संवेदनहीन है और उदासीन है... क्योंकि अगर यही मुद्दा गुजराती गैंग से जुड़ा होता तो पूरी की पूरी सरकार शीर्षासन करने लग गई होती..!" 

आप कहते हैं कि विपक्ष ने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया दिया ये बात भी स्वीकार कर लें कि आज इस वक्त प्रदेश का सबसे बड़ा माफिया आपकी सरकार का हिस्सा है. जब किसी समस्या पर बात करो तो सरकार कहती है कि नेहरू माया, मुलायम छोड़ गए हैं. फर्जी आंकड़ों की लिखित बाजीगरी को आप वापस लें और सोचें कि सरकार देखें कि बजट का सही स्वरूप क्या है. जनता की मांग क्या है और जनता क्या चाहती है. 

पल्लवी पटेल ने इस दौरान प्राविधिक शिक्षा विभाग के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि ये सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. इस पर सरकार की क्या नीति है वो बताए हैं. इसका सीधा असर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों पर पड़ रहा है. मैंने खुलेआम सदन में प्राविधिक शिक्षा विभाग में हुई गड़बड़ी का मुद्दा उठाया लेकिन आपने कार्रवाई नहीं की और सवाल पूछो तो नेता सदन क्रोधित हो जाते हैं. 

यूपी में एक्सप्रेसवे के लिए सीएम योगी के नए निर्देश, अब नया प्लान लेकर आई सरकार, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget