एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, विजन डॉक्यूमेंट पेश करेगी सरकार, विपक्ष कर सकता है हंगामा

UP Assembly Session: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की आज से शुरूआत हो रही है. ये सत्र चार दिन तक चलेगा, जिसमें कई अहम विधायी मुद्दों पर चर्चा होगी वहीं विपक्ष भी कई मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज 11 अगस्त से शुरू हो रहा है. ये सत्र 16 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान सत्ता पक्ष की ओर से कई अहम विधायी मुद्दों पर चर्चा की तैयारी की गई है तो वहीं विपक्ष की ओर से भी सत्ता पक्ष को घेरने की पूरी तैयारी है. 

इस बार यूपी विधानसभा का सत्र बेहद खास होने जा रहा है. एक दिन सदन लगातार 24 घंटे तक चलेगा. जिसमें विशेष रुप से विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 विजन डॉक्यूमेंट पेश किया जाएगा. जिसमें सभी मंत्री अपने-अपने विभागों का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे. 

यूपी विधानसभा का सत्र 11 अगस्त से 16 अगस्त तक चलेगा, जिसमें 15 अगस्त को स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर एक दिन का अवकाश रहेगा. 13 अगस्त को सदन पूरे 24 घंटे से ज्यादा समय तक चलेगा. इस दिन सुबह 11 बजे से सदन में चर्चा शुरू 
होगी जो अगले दिन 14 अगस्त तक दोपहर 2 बजे तक चलेगी. 

विपक्षी दलों से मांगा सहयोग

इससे पहले रविवार को विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें सभी दलों से सदन को चलाने में सहयोग की अपील की. इस बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहयोगी दल से ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद समेत अन्य नेता मौजूद रहे. वहीं विपक्षी दलों से नेता प्रति पक्ष माता प्रसाद पांडेय और कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने हिस्सा लिया. 

विपक्ष ने की सत्तापक्ष को घेरने की तैयारी

यूपी विधानसभा का सत्र इस बार हंगामेदार हो सकता है. विपक्ष की ओर से सदन में सत्ता पक्ष को घेरने की पूरी तैयारी की गई है. विपक्ष की ओर से बाढ़, स्कूल मर्जर, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी की गई है. विपक्ष ने सत्र को बढ़ाने की भी मांग की और कहा कि सत्र चार दिन का होने की वजह से कई अहम मुद्दें छूट जाएंगे. 

सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

विपक्ष के तेवरों को देखते हुए सत्ता पक्ष ने भी कमर कस ली है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों और विधायकों को विपक्ष के तमाम सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी के साथ सदन आने के निर्देश दिए हैं. संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार सारे सवालों का सामना करने कि लिए तैयार है.सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा से पीछे नहीं हटेगी. 

यूपी विधानसभा मानसून सत्र में हंगामे के आसार, विपक्ष ने एक दिन पहले ही दिखाए तेवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड, दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा
लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड, दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा
UP की इन 84 सीटों पर अखिलेश यादव की नजर, 2024 में 50-50 था मुकाबला
UP की इन 84 सीटों पर अखिलेश यादव की नजर, 2024 में 50-50 था मुकाबला
राजभर के 'UP के 4 हिस्से' वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- 'बिना सोचे समझे...'
राजभर के 'UP के 4 हिस्से' वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- 'बिना सोचे समझे...'
हिंदू बाहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल
हिंदू बाहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

वीडियोज

Bollywood News: रिलीज से पहले विवादों में घिरी फिल्म ‘वन’, गाने पर लगा चोरी का आरोप (21.09.26)
Sansani: कैमरे में कैद गुस्से की डरावनी पिक्चर | Gurugram | ABP News
Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार...बेकाबू हुई BMW कार | Ground Report | Breaking News | Maharashtra
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry | Comedian

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: SC ने चार्जशीट फाइल करने की दी अनुमति, जल्द शुरू होगा मुकदमा
राम मंदिर चंदा चोरी: SC ने चार्जशीट फाइल करने की दी अनुमति, जल्द शुरू होगा मुकदमा
राजभर के 'UP के 4 हिस्से' वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- 'बिना सोचे समझे...'
राजभर के 'UP के 4 हिस्से' वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- 'बिना सोचे समझे...'
'लोकतंत्र को खत्म करने का औजार..' लालकृष्ण आडवाणी को SIR के नोटिस पर बोले खरगे
'लोकतंत्र को खत्म करने का औजार..' लालकृष्ण आडवाणी को SIR के नोटिस पर बोले खरगे
जियोस्टार पर नहीं आएगा भारत-जापान का टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
जियोस्टार पर नहीं आएगा भारत-जापान का टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
'स्टाइल आइकॉन बनी रहें', करीना कपूर के बर्थडे पर बहन करिश्मा और ननद ने लुटाया प्यार
'स्टाइल आइकॉन बनी रहें', करीना कपूर के बर्थडे पर बहन करिश्मा और ननद ने लुटाया प्यार
'अंधभक्त ऐसी सोच को...' बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर बरसे राहुल गांधी
'अंधभक्त इसे सही ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर बरसे राहुल गांधी
UGC ने बदला नियम, अब MPT-MOT की डिग्री में होगा स्पेशलाइजेशन
UGC ने बदला नियम, अब MPT-MOT की डिग्री में होगा स्पेशलाइजेशन
रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं
रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं
Embed widget