एक्सप्लोरर

UP Election 2022 Date: उत्तर प्रदेश में अगले साल कब हो सकते हैं विधानसभा के चुनाव, कब तक बन जाएंगे नए सीएम? जानिए

UP Assembly Elections: सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में कुछ महीने के भीतर ही सियासी दंगल की शुरुआत हो जाएगी. चुनाव की आमद देख सभी राजनीतिक दलों ने जमीन के साथ-साथ सियासी गणित पर काम करना शुरू किया. 

UP Election 2022 Date:  देश की राजनीति में एक कहावत है कि दिल्ली की गद्दी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है और ऐसा हो भी क्यों ना? जिस प्रदेश में 75 जिले, 403 विधानसभा सीटें, 80 लोकसभा सांसद, 31 राज्यसभा सीटें हों, उसकी राजनीति की देश में अलग ही अहमियत हो जाती है. देश के इस सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में कुछ महीने के भीतर ही सियासी दंगल की शुरुआत हो जाएगी. चुनाव की आमद देख सभी राजनीतिक दलों ने जमीन के साथ-साथ सियासी गणित पर काम करना शुरू कर दिया है. 

बयानों और दौरों की राजनीतिक के बीच सबसे बड़ा सवाल अभी भी है कि आखिर उत्तर प्रदेश में चुनाव कब होंगे? इस सवाल का सटीक जवाब तो तब मिलेगा जब चुनाव आयोग तारीखों का एलान करेगा. लेकिन पिछले दो विधानसभा चुनाव के आधार पर आज हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव कब हो सकते हैं ?

साल 2017 में कब हुआ चुनाव?
पिछले चुनाव की बात करें तो सात चरणों में 11 फ़रवरी से आठ मार्च के बीच चुनाव हुए थे. 11 फ़रवरी को पहले चरण में पश्चिमी यूपी की 73 सीटों पर, 15 फ़रवरी को दूसरे चरण में 67 सीटों पर, 19 फ़रवरी को तीसरे चरण में 69 सीटों पर, 23 फ़रवरी को चौथे चरण में 53 सीटों पर, 27 फ़रवरी को पाँचवें चरण में  52 सीटों पर, 4 मार्च को छठे चरण में 49 सीटों पर, 8 मार्च को सातवें चरण में 40 सीटों पर वोट डाले गए थे.

साल 2012 में कैसा था चुनावी कार्यक्रम?
साल 2012 में भी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आठ फरवरी से तीन मार्च के बीच हुआ था. पहले चरण के लिए 8 फरवरी, दूसरे चरण के लिए 11 फरवरी, तीसरे चरण के लिए 15 फरवरी, चौथे चरण के लिए 19 फरवरी, पांचवें चरण के लिए 23 फरवरी, छठे चरण के लिए 28 फरवरी और सातवें चरण के लिए 3 मार्च को वोट डाले गए थे. 2012 में वोटों की गिनती 6 मार्च को हुई थी.

2022 में कब हो सकते हैं चुनाव?
उत्तर प्रदेश में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 14 मार्च 2022 तक है. इसका सीधा मतलब ये है कि इससे पहले चुनाव की पूरी प्रक्रिया पूरी होकर नई सरकार का गठन होना लाजमी है यानि नए मुख्यमंत्री का शपथ इससे पहले हो जाएगा. साल 2022 में 18वीं विधानसभा के लिए वोटिंग होगी. 14 मार्च 2017 को सत्रहवीं विधान सभा का गठन हुआ था. बीते दो चुनाव के आधार पर कह सकते हैं कि जनवरी के आखिरी हफ्ते या फरवरी की शुरुआत से लेकर मार्च के पहले हफ्ते तक उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-

India 100 Crore Vaccination: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, जानिए- यूपी में लगे कितने टीके

UP Election: कांग्रेस का एक और दांव, सरकार बनने पर 12वीं पास छात्राओं को स्मार्टफोन, ग्रेजुएट को मिलेगी स्कूटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
Embed widget