एक्सप्लोरर

UP Election Result 2022: बस्ती में बीजेपी के विजय अभियान को सपा ने किया धराशायी, केवल एक सीट जीत पाई भगवा पार्टी

UP Assembly Election Result 2022 : बीजेपी बस्ती की केवल हर्रैया सीट ही जीत पाई. वहां उसके सिटिंग विधायक अजय सिंह ने सपा उम्मीदवार को मात दी है. पिछले चुनाव में बीजेपी ने जिले की सभी सीटें जीती थीं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) खत्म हो गया है. इस चुनाव में मिली बड़ी जीत के साथ ही बीजेपी (BJP) प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है. प्रदेश में करीब 37 साल बाद यह कारनामा होने जा रहा है, जब कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी.इसके उलट बस्ती (BASTI) जिले की 5 में से 4 सीटों पर सपा ने कब्जा जमा लिया है. सपा (Samajwadi Party) के उम्मीदवारों ने इन चार सीटों पर बीजेपी के सिटिंग विधायकों को धूल चटाई है.बस्ती में सपा के क्लीन स्वीप के मंसूबे को हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने पूरा नहीं होने दिया.वो अपना गढ़ बचाने में कामयाब रहे.इससे पहले 2017 के चुनाव में बीजेपी ने बस्ती जिले की सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी. 

बस्ती की किस किस सीट पर जीती है सपा

बस्ती की सभी 5 सीटों पर लड़ाई बेहद दिलचस्प रही. इस लड़ाई में कई मिथक भी टूटे. कहा जाता है कि आजादी के बाद से महादेवा विधानसभा क्षेत्र में जो पार्टी जीतती थी, उसी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनती है. लेकिन यह मिथक इस बार टूट गया. महादेवा के बीजेपी के सिटिंग विधायक रवि सोनकर को समाजवादी-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी दूधराम ने धूल चटा दी.

बीजेपी की जीत पर योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में मुसलमानों ने निकाला जुलूस, बुलडोजर पर चढ़कर झूमे

बस्ती सदर सीट की कहानी भी बेहद दिलचस्प है. इस सीट पर सपा कभी नहीं जीत पाई थी.इस सूखे को सपा प्रत्याशी महेंद्र यादव ने इस चुनाव में खत्म कर दिया. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी के सिटिंग विधायक दयाराम चौधरी को हरा दिया है.कप्तानगंज विधानसभा की भी कहानी कुछ इसी तरह की है. वहां पर सिटिंग विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल को सपा के युवा प्रत्याशी कवींद्र उर्फ अतुल चौधरी ने 24 हजार से ज्यादा मतों से मात दी. इस जीत के साथ ही कविंद्र बस्ती के सबसे कम उम्र के विधायक बन गए हैं.

रुधौली विधानसभा सीट की जनता ने 10 साल बाद एक बार फिर राजेंद्र चौधरी पर विश्वास जताया है. उन्होंने बीजेपी के सिटिंग एमएलए संजय जायसवाल की पत्नी को हराया है. 

बस्ती की किस सीट पर जीती है बीजेपी

बस्ती जिले में केवल हर्रैया विधानसभा सीट ही ऐसी रही, जहां के सिटिंग विधायक अजय अजेय बनकर उभरे. उन्होंने सपा के जीत के रथ को अपने बाहुबल से रोक दिया. इसका फायदा आने वाले समय में पार्टी उन्हें दे सकती है. उन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. हर्रैया का इतिहास भी कुछ ऐसा ही है, जो भी विधायक वहां से चुनकर जाता है उसे यूपी सरकार की कैबिनेट में जगह मिलती है. 

मुलायम सिंह यादव की बहू ने कहा, यूपी को उत्तम प्रदेश बनाएगी योगी सरकार, जिम्मेदारी मिलने पर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Barabanki News: क्या बाराबंकी में हो रही पेट्रोल-डीजल की कमी? परेशानी की बात नहीं, प्रशासन ने कर दिया क्लियर
क्या बाराबंकी में हो रही पेट्रोल-डीजल की कमी? परेशानी की बात नहीं, प्रशासन ने कर दिया क्लियर
Baghpat News: समीर ने अमृत शर्मा को दावत के बहाने बुलाया, चाकुओं से कर दी हत्या
बागपत में बड़ी वारदात, समीर ने अमृत शर्मा को दावत के बहाने बुलाया, चाकुओं से कर दी हत्या
बंगाल में CM धामी का शक्ति प्रदर्शन, परिवर्तन यात्रा के जरिए ममता सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
बंगाल में CM धामी का शक्ति प्रदर्शन, परिवर्तन यात्रा के जरिए ममता सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
रोते हुए वीडियो में छलका यूट्यूबर अनुराग डोभाल का दर्द, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
रोते हुए वीडियो में छलका यूट्यूबर अनुराग डोभाल का दर्द, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget