एक्सप्लोरर

UP Election Result 2022: शामली में बीजेपी का सूपड़ा साफ,सपा-रालोद के गबंधन ने तीनों सीटें जीतीं, ये रहीं जीत की वजहें

UP Election Result 2022: कैराना सीट पर बीजेपी के बड़े नेताओं की टेढी नजरें थीं. यहां पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. फिर भी बीजेपी हार गई.

उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन 273 सीटें जीतकर अपनी सत्ता बचा पाने में कामयाब रहा है. इस जीत में भी बीजेपी शामली जिले की तीनों सीटों पर हार गई है. अब तक जो बात समझ में आ रही है, उनसे लग रहा है कि मुजफ्फरनगर-शामली में 2013 के दंगों के बाद जो मुस्लिम जाट समीकरण गड़बड़ा रहा था वह इस बार मजबूत हुआ है. किसानों से संबंधित कुछ ऐसे मुद्दे थे जिन्हें लेकर किसानों ने मतदान के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपना असंतोष जताया है.

क्यों हारे गन्ना मंत्री सुरेश राणा?

शामली की थानाभवन सीट पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा को जहां जाट मुस्लिम गठबंधन भारी पड़ा वही किसानों की गन्ना भुगतान में हुई देरी की नाराजगी भी झेलनी पड़ी. हालांकि राणा ने पहले राउंड से लेकर अंतिम राउंड तक अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखा,लेकिन कहीं ना कहीं उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी ठाकुर शेर सिंह की वजह से नुकसान झेलना पड़ा.वो इस सीट पर रालोद के अशरफ अली खान से 10 हजार 860 वोटों से हार गए. हालांकि थाना भवन के लोग गन्ना मंत्री सुरेश राणा की हार को एक बड़े अंतर के रूप में देख रहे थे लेकिन जिस तरह से मंत्री 12 ग्राम तक लगातार बढ़त बनाते हुए दिखाई दिए उससे यह बात तो निश्चित है की दलित वर्ग के लोगों ने थानाभवन सीट पर बीजेपी के पक्ष में मतदान किया.

UP Election Result 2022: यूपी में हार पर क्या बोलीं BSP चीफ मायावती, जानिए पहला रिएक्शन

शामली विधानसभा सीट पर बीजेपी के पक्ष में जहां जाट मतों का बंटवारा हुआ,वही मुस्लिम क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत अधिक होने और रालोद उम्मीदवार प्रसन्न चौधरी के पक्ष में भारी मतदान होने से वो जीत गए. प्रसन्न चौधरी ने भारी मतों से अपनी जीत का अंदाजा लगा रखा था,लेकिन उन्हें केवल 7 हजार 234 मतों से ही विजयश्री मिली है. 

कैराना में क्यों नहीं जीत पाई बीजेपी?

कैराना विधानसभा सीट पर जाट समुदाय का मत जहां नाहिद हसन की जीत का मुख्य कारण बना, वही कैराना विधानसभा सीट पर प्रदेश में सबसे अधिक 75 फीसद मतदान ने नाहिद हसन की जीत के अंतर को बढ़ा दिया. नाहिद हसन ने 1 लाख 30 हजार 802 वोट पाकर जीत का परचम लहराया.इस सीट पर बीजेपी के बड़े नेताओं की टेढी नजरें थीं. यहां पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. इतनी कोशिशों के बाद भी बीजेपी नाहिद हसन को हरा नहीं पाई. नाहिद हसन की अनुपस्थिति में उनकी बहन इकरा हसन ने मोर्चा संभाला. वो जनता को यह समझा पाने में कामयाब रहीं कि बीजेपी उनके साथ अन्याय कर रही है. उनके भाई को झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल में डाला गया है और मां को जिला बदर कर रखा है.

UP Election Result 2022: यूपी में सपा गठबंधन को मिली करारी शिकस्त के बाद ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

कुल मिलाकर जहां पूरे प्रदेश में दलित वोट पूरी तरह से बीजेपी के पक्ष में ट्रांसफर होता दिखाई दिया. वहीं शामली जिले में भी दलित वोट के बीजेपी के पक्ष में चले जाने से गठबंधन प्रत्याशियों की जीत पर अंतर का प्रभाव पड़ा.प्रदेश में बीजेपी की सरकार दूसरी बार सत्तारूढ़ होने जा रही है, वहीं शामली में बीजेपी का कोई विधायक न होने से जिले का विकास क्या होता रहेगा और विकास का पहिया पहले की तरह चलता रहेगा, यह यक्ष प्रश्न की तरह सबके सामने खड़ा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget