एक्सप्लोरर

UP Election 2022: गोण्डा सदर सीट पर कभी नहीं रहा किसी एक दल का एकछत्र राज, जानिए इस बार कैसा है मुकाबला

UP Election 2022: गोण्डा सदर सीट पर 3 लाख 40 हजार 985 मतदाता है. इसमें 1 लाख 82 हजार 973 पुरुष और 1 लाख 97 हजार 989 महिलाएं हैं. साल 2017 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी.

उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधानसभा का जोर है. राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. ऐसा ही नजारा गोण्डा जिले की सदर विधानसभा सीट पर भी देखा जा रहा है. आजादी के बाद से गोण्डा सदर सीट पर लंबे समय तक किसी एक दल का कब्जा नहीं रहा. यहां की जनता ने हर पार्टी और विचारधारा को परखा है. आइए जानते हैं कि इस सीट का इतिहास क्या है और कैसा है इस बार सदर सीट पर मुकाबला. 

किस चुनाव में किस दल को मिली जीत

गोण्डा सदर विधानसभा पर कभी भी किसी एकदल से एकछत्र राज नहीं रहा. साल 1957 के चुनाव में निर्दल उम्मीदवार को यहां से जीत मिली थी. वहीं 1962 और 1967 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ईश्वर शरण जीते थे. वहीं साल 1968 और 1974 के चुनाव में जनसंघ के बाबू त्रिवेणी सहाय जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. जनता पार्टी के टिकट पर 1977 में फजलुल बारी उर्फ बन्ने भाई ने जीत दर्ज की. उसके बाद फिर कांग्रेस ने 1980, 1985 और 1989 का चुनाव जीता. उसके बाद चली राम लहर में 1991 में बीजेपी इस सीट पर जीत दर्ज की. बीजेपी यहां से 1993 में भी जीती थी. 

UP Election 2022: प्रतापगढ़ से राजा भैया के खिलाफ इस प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन, जानिए क्या कहा

समाजवादी पार्टी के विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह 1996 और 2002 में लगातार सदर के विधायक चुने गए. उन्होंने 2012 के चुनाव में एक बार फिर वापसी की थी. वहीं 2007 के चुनाव में बसपा से जलील खान के सिर पर जीत का सेहरा बंधा था. बीजेपी ने 2017 में फिर गोण्डा सदर पर वापसी की. उसके टिकट पर प्रतीक भूषण सिंह विधायक चुने गए. वो कैसरगंज के बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं.

गोण्डा सदर पर इस बार कैसा है मुकाबला

बीजेपी ने गोण्डा सदर सीट पर एक बार फिर विधायक प्रतीक भूषण सिंह पर भरोसा जताया है. वहीं समाजवादी पार्टी ने पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह को मैदान में उतारा है. इन दोनों नेताओं को सियासत विरासत में मिली है. बसपा पार्टी से जकी अहमद मैदान में हैं. कांग्रेस बहुत लंबे समय से इस सीट पर जीत नहीं दर्ज कर पाई है. कांग्रेस महिला ने इस बार रमा कश्यपक को उम्मीदवार बनाया है. महिला उम्मीदवार के दम पर कांग्रेस गोण्डा सीट पर वापसी करने की कोशिश कर रही है. इसमें वो कितना सफल हो पाती है, इसका पता 10 मार्च को ही लग पाएगा.

UP Weather Report: मौसम विभाग का अलर्ट जारी, यूपी में भीषण ठंड और कोहरे से नहीं मिलेगी अभी राहत

गोण्डा सदर सीट की समस्याएं क्या हैं

गोण्डा सदर विधानसभा सीट पर मुद्दों की बात की जाए तो यहां सीवर लाइन, नाली और जलभराव बड़ी जनसमस्या है. इसके साथ ही बेरोजगार और बिजली भी बड़ी समस्या है. नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक है. 

गोण्डा सदर सीट पर 3 लाख 40 हजार 985 मतदाता है. इसमें 1 लाख 82 हजार 973 पुरुष और 1 लाख 97 हजार 989 महिलाएं हैं. गोण्डा सदर सीट में अगर जातिगत वोटों की बात करें तो यहां सबसे अधिक ब्राह्मण मतदाता हैं. उसके बाद मुस्लिम मतदाता आते हैं. दलित और ओबीसी के भी अच्छे-खासे मतदाता हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, औली से बद्रीनाथ तक बर्फबारी, मार्च में बर्फ देख खिले पर्यटकों के चेहरे
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, औली से बद्रीनाथ तक बर्फबारी, मार्च में बर्फ देख खिले पर्यटकों के चेहरे
Varanasi News: एलपीजी संकट पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, 6 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
वाराणसी: एलपीजी संकट पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, 6 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम, 400 मौतें
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में बमबारी, 400 मौतें
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'ये शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में दिवंगत धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
Embed widget