एक्सप्लोरर

UP Election 2022: पश्चिम के बाद अब पूर्वांचल में जनसभाएं करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए कहां कहां रैली करेंगे पीएम

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरखपुर क्षेत्र में 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. उनकी पहली जनसभा बस्ती में 27 फरवरी को हो सकती है. उनकी जनसभा महराजगंज, देवरिया और आजमगढ़ में भी हो सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की घोषणा के बहुत पहले ही प्रदेश का लगातार दौरा कर रहे हैं. चुनाव की घोषणा के बाद भी वो उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए. पहले सार्वजनिक सभाओं पर चुनाव आयोग की रोक थी. इस वजह से उन्होंने वर्चुअल सभाएं की. लेकिन आयोग की रोक हटने के बाद से वो सार्वजनिक सभाओं को भी संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव में कई जनसभाएं कीं. अब यह खबर आई है कि छठवे और सातवें चरण के चुनाव से पहले वो गोरखपुर (Gorakhpur), बस्ती और आजमगढ कमिश्नरी में 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. उनकी पहली जनसभा 27 फरवरी को हो सकती है. 

क्या है गोरखपुर क्षेत्र का राजनीतिक गणित

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को क्षेत्रों में बांट रखा है. बीजेपी का गोरखपुर क्षेत्र गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ मंडल के 10 जिलों में फैला हुआ है. इनमें विधानसभा की 62 सीटें आती हैं. गोरखपुर और बस्ती मंडल की 41 सीटों पर 3 मार्च को मतदान होगा. वहीं आजमगढ़ मंडल की 21 सीटों पर सातवें चरण में 7 मार्च को मतदान होगा. 

Taj Mahal: संदल की रस्म से ताज की चादरपोशी तक, जानिए- ताजमहल में मनाए जाने वाले उर्स की दिलचस्प रस्में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरखपुर क्षेत्र में 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. उनकी पहली जनसभा बस्ती में 27 फरवरी को हो सकती है. उनकी जनसभा महराजगंज, देवरिया और आजमगढ़ में भी हो सकती है. आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र है. प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभाओं के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. 

गोरखपुर क्षेत्र में बीजेपी ने 2017 में कितनी सीटें जीतीं

बीजेपी ने 2017 के चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. उनसे गोरखपुर और बस्ती मंडल की 41 में से 37 सीटें जीती थीं. इनमें से बीजेपी ने अकेले ने 35 सीटें जीती थीं. सपा, बसपा और कांग्रेस को केवल 4 सीटें मिली थीं. विपक्ष बस्ती मंडल के बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में एक भी सीट नहीं जीत पाया था. 

UP Election 2022: सीएम योगी की माफियाओं की चेतावनी, कहा- सारे बुलडोजर मरम्मत कराए जा रहे हैं

यह इलाका बीजेपी के लिए कितना महत्वपूर्ण है, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव लड़ने के लिए गोरखपुर शहर सीट को चुना है. हालांकि वो यहां से लोकसभा का चुनाव लड़ते रहे हैं. लेकिन बीजेपी को लगता है कि योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने से उसे पूर्वांचल में फायदा हो सकता है, जहां अखिलेश यादव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर से गठबंधन कर बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget