एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी के विधायक ने समाजवादी पार्टी को बताया आतंकवादियों की पार्टी, प्रदेश में अगली सरकार पर किया यह दावा

UP Election 2022: गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि सपा आतंकवाद, माफियाओं, गुंडों और भ्रष्टाचारियों को समर्थन करने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी फिर सरकार बनाएगी.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 107 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूचना जारी कर दी है. इसमें पहले दो चरण के उम्मीदवारों के नाम हैं. गाजियाबाद की बात करें तो यहां के सभी 5 विधानसभा सीटों पर अपने विधायकों पर भरोसा जताया है. सबसे ज्यादा विवादित नाम अपने बयानों को लेकर लोनी विधानसभा के विधायक नंदकिशोर गुर्जर का भी टिकट फाइनल हुआ है. उनके नाम पर संशय था कि क्या उन्हें टिकट मिलेगा या नहीं. लेकिन पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी है. 

बीजेपी के विधायक ने सपा पर कौन-कौन से आरोप लगाए

लिस्ट में नाम आने के बाद एबीपी गंगा ने नंदकिशोर गुर्जर से खास बातचीत की. उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवाद को सपोर्ट करने वाली माफिया गुंडों और भ्रष्टाचारियों को समर्थन करने वाली पार्टी सपा है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राज में लोनी में लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार सब होते थे. जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, मेरे द्वारा यहां पर सारे कार्य कराए गए हैं. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में माफियाओं का राज खत्म हुआ है, गुंडागर्दी समाप्त हुई है, लोनी में व्यापारी घर से निकलने में डरता था कभी भी लूट हो जाती थी. उन्होंने कहा कि पहले लोनी में अपराध चरम पर था. लेकिन अब व्यापारी खुशी से रहता है. पुलिस उसकी सुनवाई करती है. बीजेपी के विधायक ने कहा कि लोनी में सुशासन स्थापित हुआ है.

UP Election 2022: सीएम योगी के गोरखपुर से चुनाव लड़ने पर अखिलेश ने कसा तंज, बोले-BJP ने पहले ही....

बीजेपी विधायक ने पार्टी छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य किसी एक पार्टी के थे ही नहीं. उन्होंने कहा कि इन चुनावों के बाद प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी पहले से भी ज्यादा सीटें जीतेगी. 

भारी बहुमत से जीतने का भरोसा जताया

लोनी से बीजेपी के इस विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी जिन्ना को समर्थन करने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आतंकवादियों की पार्टी है, जिसने भारत माता के टुकड़े किए. उन्होंने कहा कि लोनी में और प्रदेश में बीजेपी भारी बहुमत से जीतेगी. उन्होंने कहा कि लोनी में विपक्ष में दूसरे और तीसरे स्थान के लिए लड़ाई है.  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताया है और उनके भरोसे पर कायम रहेंगे प्रदेश में और लोनी में बीजेपी का झंडा लहराएगा. 

BJP Candidates List 2022: BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जानें कहां से लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget