एक्सप्लोरर

मायावती ने चुनाव में टिकट काटा तो ओवैसी की पार्टी का एलान- मुख्तार अंसारी को टिकट देने के लिए हैं तैयार

UP Elections: एआईएमआईएम के यूपी अध्यक्ष शौकत अली ने कहा है कि उनकी पार्टी मुख़्तार अंसारी को पार्टी में लेने के लिए तैयार है. उनका कहना है कि जबतक कोई सज़ायाफ्ता न हो जाये, वो दोषी नहीं है.

UP Assembly Election 2022: ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है. एआईएमआईएम के यूपी अध्यक्ष शौकत अली कहा है कि उनकी पार्टी मुख़्तार अंसारी को पार्टी में लेने के लिए तैयार है और अगर मुख़्तार चाहेंगे तो यकीनन उन्हें टिकट भी दिया जाएगा. शौकत अली का कहना है कि जबतक कोई सज़ायाफ्ता न हो जाये, वो दोषी नहीं है. चाहे वो अतीक़ अहमद हों या मुख़्तार अंसारी, ये विचाराधीन लोग हैं.

शौकत ने आरोप लगाते हुए कहा कि सभी मुसलमान शोषित वंचित समाज का हिस्सा हैं जिनपर गलत तरीक़े से कार्रवाई हो रही है. शौकत अली ने मायावती से सवाल किया कि घोसी सीट से बीएसपी सांसद अतुल राय पर रेप का मामला दर्ज है, वो क्यों मायावती को दूध के धुले लगते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी और सपा आपस में मिले हुए हैं और एआईएमआईएम से बौखलाए हुए हैं, इसीलिए ओवैसी पर मुक़दमा दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि मस्ज़िद को लेकर ओवैसी ने कोई ऐसी बात नहीं कही जिससे वैमनस्यता फैले, इसलिए झूठे मुक़दमे दर्ज किये जा रहे हैं.

BSP ने मुख़्तार अंसारी से किनारा कर लिया

बता दें कि बीएसपी ने माफिया डॉन और बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी से किनारा कर लिया है. बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने आज मुख़्तार अंसारी का टिकट काटने का एलान किया. मायावती ने मऊ सीट से मुख़्तार अंसारी की जगह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को उतारने का एलान किया है.

मायावती ने अपने बयान में कहा है कि इस बार के यूपी चुनाव में कोशिश करेंगी कि किसी भी बाहुबली और माफिया को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए. इसी के मद्देनज़र मुख़्तार अंसारी की जगह भीम राजभर के नाम को फ़ाइनल किया गया है. भीम राजभर 2012 में भी मऊ सीट से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उस वक़्त कौमी एकता दल से चुनाव लड़ने वाले मुख़्तार अंसारी ने उन्हें क़रीब 6 हज़ार वोट से हराया था.

ये भी पढ़ें:

UP: मायावती ने काटा बाहुबली मुख्तार अंसारी का टिकट, जानें मऊ से किसे बनाया उम्मीदवार

Rampur: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर अब योगी सरकार का कब्जा, हाथ से गई 70 एकड़ जमीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget