एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा उपचुनाव: आज से नामांकन शुरू, लेकिन बीजेपी अबतक नहीं घोषित कर पाई उम्मीदवार, ये है वजह

ज्यादातर सीटें बीजेपी के विधायक मंत्रियों के निधन से खाली हुई हैं और ऐसे में उनके परिवार से ही तीन-तीन, चार-चार लोग दावेदारी कर रहे हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू हो गए हैं. समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा यहां तक कि प्रसपा ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. लेकिन सत्ताधारी बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है. इसके पीछे एक बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि ज्यादातर सीटें बीजेपी के विधायक मंत्रियों के निधन से खाली हुई हैं. और ऐसे में उनके परिवार से ही तीन-तीन, चार-चार लोग दावेदारी कर रहे हैं. जिसको लेकर पार्टी की भी मुश्किल बढ़ गई है..और इन दावेदारों में से किसे टिकट दिया जाए इस पर माथापच्ची लगातार जारी है.

प्रदेश में होने जा रहे हैं 7 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव को 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. जिन 7 सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें ज्यादातर सीटें बीजेपी के विधायक या फिर मंत्री के निधन से खाली हुई हैं. इनमें कानपुर की घाटमपुर सीट जिस पर कमल रानी वरुण चुनाव जीतीं थी उनके निधन के बाद खाली हुई. अमरोहा की नौगांव सादात से कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन से खाली हुई. देवरिया की सीट बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह के निधन से खाली हुई. बुलंदशहर की सीट बीजेपी के मुख्य सचेतक रहे विरेंद्र सिंह सिरोही के निधन से खाली हुई. जबकि फिरोजाबाद की टूंडला सीट कैबिनेट मंत्री रहे एसपी सिंह बघेल के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई.

इन पार्टियों ने घोषित किए उम्मीदवार

इन चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार कई सीटों पर घोषित कर दिए हैं. बहुजन समाज पार्टी ने भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने भी कुछ सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं. यहां तक कि शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा ने भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. लेकिन सत्ताधारी बीजेपी की तरफ से किसी भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है. इसके पीछे जानकार यह मानते हैं कि दरअसल बीजेपी के लिए मुश्किल यह है कि जो सीटें उसके विधायकों या मंत्री के निधन से खाली हुई है वहां पर उनके परिवार के तीन तीन चार चार लोग टिकट की दावेदारी कर रहे हैं. कहीं बेटी टिकट मांग रही है तो कहीं पत्नी टिकट मांग रही है. कहीं भाई ही आपस में लड़ रहे हैं तो कहीं सास बहू ही टिकट की दावेदारी कर रही हैं और यही वजह है कि पार्टी आलाकमान को भी किसे टिकट दिया जाए इसे लेकर लंबी माथापच्ची करनी पड़ रही है.

अमरोहा की नौगांव सादात सीट से पूर्व मंत्री रहे चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान टिकट मांग रही हैं. तो वहीं बुलंदशहर सीट से विरेंद्र सिरोही की पत्नी उषा सिरोही, उनके बड़े बेटे विनय सिरोही, उनकी पत्नी अरुणा सिरोही और वीरेंद्र सिरोही के सबसे छोटे बेटे विनय सिरोही भी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं. जबकि बांगरमऊ सीट पर बीजेपी के विधायक रहे और रेप के आरोप में जेल की सजा काट रहे कुलदीप सिंह सिंगर की पत्नी संगीता सेंगर टिकट की सबसे प्रबल दावेदार हैं. वही घाटमपुर से कमल रानी वरुण विधायक बनीं और फिर कैबिनेट मंत्री बनीं. उनके निधन के बाद अब उस सीट पर उनकी बेटी स्वप्निल वरुण और उनके परिवार के एक और सदस्य टिकट के लिए अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं.

टिकट दावेदारों की है लंबी लिस्ट

जबकि देवरिया की सीट जो बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह के निधन से खाली हुई उस पर जन्मेजय सिंह के बेटे अजीत प्रताप सिंह टिकट मांग रहे हैं. इसके अलावा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व सांसद भी अपने परिवार में ही टिकट के लिए दावेदारी ठोंक रहे हैं. वहीं फिरोजाबाद की टूंडला सीट जो कैबिनेट मंत्री एस पी सिंह बघेल के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई थी, वहां खुद एसपी सिंह बघेल अपनी बेटी सलोनी बघेल के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं. दरअसल, ये एक बड़ी वजह है कि बीजेपी ने नामांकन शुरू होने के बावजूद अब तक किसी भी सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है क्योंकि पार्टी फिलहाल अभी यह तय नहीं कर पाई है कि क्या उसे परिवार के ही किसी सदस्य को टिकट देना है या फिर जो दूसरे लोग अपनी उम्मीदवारी कर रहे हैं उनको कैंडिडेट घोषित किया जाए.

गुरुवार को बीजेपी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई

हालांकि बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी का धन हैं और यहां किसी भी सीट पर कोई भी कार्यकर्ता टिकट मांग सकता है. चाहे वह परिवार का सदस्य हो या फिर कोई बाहरी कार्यकर्ता. जल्द पार्लियामेंट्री बोर्ड उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगा.

हालांकि गुरुवार को पार्टी दफ्तर पर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह मौजूद रहे. इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम का एक पैनल केंद्रीय आलाकमान को भेजा गया है ज़िस पर एक या दो दिन में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होना तय माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

गोरखपुरः बीजेपी सांसद रविकिशन का दावा- हाथरस के बहाने रची जा रही थी योगी सरकार के खिलाफ साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget