एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में सपा-कांग्रेस के लिए मिलकर लड़ना मजबूरी? अखिलेश यादव का क्या है आगे का प्लान

UP Assembly BY Election 2024: सपा के प्रवक्ता अशोक यादव का कहना है कि यूपी में 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है. हम लोग इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे.

UP Assembly BY Poll 2024: लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए मिलकर लड़ना मजबूरी हो गया है. राजनीतिक जानकार बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मिली बड़ी जीत के बाद सपा और कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं. प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा और कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक चुनाव की तिथियां नहीं घोषित हुई है, फिर भी सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिन सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उनमें से एक भी सीट कांग्रेस के पास नहीं रही है. पांच सीट सपा के पास जरूर रही है.

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने 10 में से 4 सीट लेने का प्लान बना रखा है. लेकिन यह सब कुछ 21 जुलाई की मीटिंग में फाइनल होगा. कई दशकों से यूपी की राजनीति को कवर करने वाले वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद दोनों दल एकजुटता का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. लेकिन लोकसभा में छह सीट जीतने के बाद कांग्रेस को संजीवनी मिल गई है. इस कारण वह भी यूपी में सपा के बराबर की राजनीति करती नजर आएगी. 

सपा के सामने मजबूरी है कि वह उपचुनाव में कांग्रेस को साध के चले क्योंकि सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए और राज्यों में भी पैर फैलाने होंगे. इसके लिए उसे गठबंधन के जरिए ही आगे बढ़ना होगा. शायद सपा मुखिया इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं. इसी कारण वह उपचुनाव में कांग्रेस को सीट देने में पीछे नहीं हटेंगे. हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में सपा भी इंडिया गठबंधन के जरिए इन दोनों राज्यों पर चुनाव लड़ने के सपने देख रही है. इसलिए फिलहाल अभी दोनों को एक दूसरे की जरूरत है.

उपचुनाव के लिए जल्द होगा सपा-कांग्रेस में सीटों का बंटवारा

रावत का कहना है कि दोनों दलों के बीच जल्द सीटों का बंटवारा होने की उम्मीद है, जिससे दोनों ही दल अपने हिस्से आई सीटों पर गतिविधियां बढ़ा सके. कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे का कहना है कि यूपी में 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेगी. 21 जुलाई को जिन क्षेत्रों पर चुनाव है वहां के लोगों के साथ बैठक कर फीडबैक लेंगे. इस बैठक को प्रदेश अध्यक्ष लीड करेंगे. अभी चुनाव का नोटिफिकेशन भी नहीं आया है. लेकिन फिर भी पार्टी अपनी तैयारी कर रही है. जिन क्षेत्रों में चुनाव होने हैं वहां के जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा की जायेगी. जहां जहां बेहतर संभावना होगी, उस पर निर्णय लिया जाएगा. हम लोग गठबंधन के साथ ही मिलकर चुनाव लड़ेंगे.

यूपी उपचुनाव में साथ लड़ेगी सपा-कांग्रेस

सपा के प्रवक्ता अशोक यादव का कहना है कि यूपी में 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है. हम लोग इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ही निर्णय लेंगे. सपा अब पीडीए नीति को लेकर आगे चलेगी. सपा सभी 10 सीटों पर सफलता हासिल करेगी. प्रदेश में जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें पांच सीटें करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, कुंदरकी व सीसामऊ सपा के पास थीं. जबकि खैर, गाजियाबाद व फूलपुर भाजपा के पास थीं. मझवां निषाद पार्टी व मीरापुर रालोद के पास थी. नौ सीटों पर सांसद बनने की वजह से और एक सीट पर सदस्य को सजा होने के कारण चुनाव हो रहे हैं.

महाकुंभ को लेकर सीएम योगी की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा- 'मेले में स्वच्छता का रखा जाए ध्यान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget