एक्सप्लोरर

UP Politics: चंद्रशेखर आजाद को टक्कर देने की तैयारी में जुटी बसपा, मायावती ने बनाई ये रणनीति

Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी अब यूपी विधानसभा उपचुनाव में उतरने की तैयारी में जुट गई हैं. बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिलाध्यक्षों से मजबूत उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट बनाने को कहा है.

Mayawati News: लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद बहुजन समाज पार्टी ने यूपी में 9 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुट गई है. पार्टी ने इस चुनाव में मजबूती से उतरने की तैयारी की है. सूत्रों के मुताबिक बसपा सुप्रीमो मायावती ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. चंद्रशेखर आजाद के उपचुनाव लड़ने के एलान के बाद बसपा की चुनौती और बढ़ गई है.  मायावती ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में जुटी है जो मजबूत दावेदारी ठोक सके, इसकी जिम्मेदारी जिलाध्यक्षों को दी गई. 

सूत्रों के मुताबिक ज़िलाध्यक्ष अपनी क्षेत्र में सबसे मजबूत दावेदार की तलाश कर रिपोर्ट सीधे बसपा सुप्रीमो मायावती को देंगे. जिसके बाद हाईकमान के द्वारा इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी. पार्टी ने उपचुनाव से वरिष्ठ पदाधिकारियों को दूर रखने का फैसला किया है. मायावती खुद सारी रणनीति बनाने में जुटी हुई है. 

चंद्रशेखर आजाद बने चुनौती
लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के लिए आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं. नगीना सीट पर उन्होंने जिस तरह से एनडीए और इंडिया गठबंधन को पटकनी दी और बसपा के दलित वोटबैंक में भी सेंधमारी करने में कामयाब रहे उससे बसपा को सबसे बड़ा झटका लगा है. ऐसे में उपचुनाव में उतरना बसपा के लिए इस बार मजबूरी भी बन गया है. 

चंद्रशेखर आजाद ने भी इस बार उपचुनाव की लड़ने का एलान किया है. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी हर बूथ को मजबूत करने में जुटी है. ऐसे में अगर बसपा उपचुनाव नहीं लड़ती तो दलित वोटर्स मायावती से छिटककर चंद्रशेखर की ओर रुख कर सकता है. ऐसे में अपने वोट बैंक को बचाकर रखने की चुनौती भी मायावती के सामने हैं. इसके साथ ही विधानसभा में पार्टी की ताकत को बढ़ाना भी जरूरी हो गया है. 

आकाश आनंद को लेकर भी चर्चा तेज़
इन तमाम सियासी समीकरणों के बीच उनके भतीजे आकाश आनंद को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं. उन्होंने बहुत कम समय में युवाओं पर अच्छी पकड़ बनाई थी. लेकिन लोकसभा चुनाव के बीच में ही मायावती ने उन्हें अपरिपक्व बताकर सभी पदों से हटा दिया. पार्टी कार्यकर्ता एक बार फिर आकाश आनंद को आगे लाना चाहते हैं. हालांकि उनकी वापसी पर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. 

 दरअसल यूपी विधानसभा में बसपा से सिर्फ एक उमाशंकर सिंह ही विधायक हैं. 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी बसपा औंधे मुंह गिरी और वोट प्रतिशत में भी कमी आई है. बसपा का यूपी विधानसभा में सिर्फ एक और विधानपरिषद, लोकसभा और राज्यसभा में कोई सदस्य नहीं है.  

Maharajganj News: पति बना हैवान, टाइल्स काटने वाली मशीन से गर्भवती पत्नी का गला काटकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget