एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में सड़कों के किनारे से हटाए गए 15 हजार से अधिक अवैध अतिक्रमण, वसूला गया इतना जुर्माना

Road Safety Initiative In UP: प्रदेश में 19 मई को शुरू हुए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सभी जिलों की सड़कों और फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण, अवैध वाहन स्टैंड के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है.

UP Anti Encroachment Drive: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है. अभी तक सड़कों के किनारे से तकरीबन 15,119 अवैध अतिक्रमण को हटाया जा चुका है. प्रदेश के 75 जिलों में 19 मई को शुरू हुए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सभी जिलों की सड़कों और फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण, अवैध वाहन स्टैंड व पार्किंग संचालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया. हर जिले में चलने वाले अभियान के दौरान चिन्हित संचालकों पर गैंगस्टर व गुंडा एक्ट भी लगाया गया. इतना ही नहीं कई वाहनों को जब्त भी किया गया.

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा इस अभियान के तहत अवैध रूप से संचालित ऑटो, और बस स्टैंड के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कुल 567 स्टैंड चिन्हित किए गए और 573 स्टैंड हटाए गए. गुंडा अधिनियम के तहत 20 स्टैंड संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और दो के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया.

हटाए गए 15 हजार से अधिक अवैध अतिक्रमण

सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ भी बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई. इस दौरान सरकार ने एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोकनिर्माण विभाग की सड़कों, नगर मार्गों एवं सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए 3749 अभियान चलाए गए. इस दौरान 15119 अवैध अतिक्रमण हटाये गए. अवैध अतिक्रमण करने वाले 1104 लोगों पर मुकदमा भी दायर किया गया. वहीं अवैध पार्किंग के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हुई, जिसमें सड़कों पर से कुल 8929 अतिक्रमण स्थल हटाए गए. इसके साथ ही 1018 अवैध पार्किंग स्थल भी हटाए गए. गुंडा अधिनियम के तहत 3 पार्किंग संचालकों के विरुद्ध एक्शन लिया गया गया. इसमें दो पार्किंग संचालकों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग की ओर से 1404 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं. इनके पास साइनेज बोर्ड भी लगाये जा रहे हैं.

UP Government New Rule: महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद काम के लिए बाध्य नहीं करने का क्या है नया नियम? जानिए- पूरी डिटेल

इतना वसूला गया जुर्माना

वहीं निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से दो पहिया वाहन चलाने पर 3836 चालान कर 17,38000 रुपये जुर्माना वसूला गया. इसी प्रकार 4374 चार पहिया वाहनों का चालान कर 19,05300 जुर्माना वसूला गया. 76,613 वाहन चालकों को चेक किया गया, जिनमें से 1240 चालक नशे के हालत में मिले, जिनका चालान किया गया. तेज वाहन चलाने में 3417 वाहनों का चालन किया गया.

Kanpur News: कानपुर के इस अस्पताल में फोर्थ क्लास कर्मचारी कर रहे हैं इलाज, नदारद हैं डॉक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget