एक्सप्लोरर

Amroha News: अमरोहा में पति के मुर्गा बनाने पर महिला की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amroha News: अमरोहा में पत्नी के मना करने पर पति ने मुर्गा पकाया जिसके चलते पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी. वहीं इस मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं.

अमरोहा जिले से इस खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.अमरोहा के रहरा क्षेत्र में शादी के महज दस महीने बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पत्नी रीना ने अपने पति को मुर्गा पकाने से मना किया था.

लेकिन पति निगम ने उसकी बात अनसुनी कर दी,आरोप है कि इसी बात से नाराज़ होकर रीना ने फांसी लगा ली,यही नहीं, घटना को छुपाने के लिए पति और उसके परिजनों ने शव को गंगा में बहा दिया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस गंगा में शव की तलाश में जुटी हुई है.

यहां का है पूरा मामला

अमरोहा के तहसील हसनपुर के रहरा थाना क्षेत्र के गांव वंशीवाला में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है. आरोप है कि पत्नी रीना (21) ने अपने पति निगम को मुर्गा पकाने से मना किया था. 

लेकिन पति के अनसुना करने पर रीना ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना को छुपाने के लिए पति और परिजनों ने शव को गंगा में बहा दिया. पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दस महीने पहले हुई थी शादी

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर निवासी रीना की शादी करीब दस माह पहले रहरा थाना क्षेत्र के गांव मेहरपुर वंशीवाला निवासी निगम से हुई थी. 20 अगस्त को रीना अचानक लापता हो गई. पति निगम ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. लेकिन मृतका के मायके वालों ने साजिश की आशंका जताई.

रीना की मां कौशल्या ने पति निगम, सास, ससुर सुरेश, जेठ महकार और तहेरे भाई बिजेंद्र पर दहेज हत्या का आरोप लगाया. तहरीर में कहा गया कि रीना को दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित किया जाता था.

पूछताछ में पति ने कुबूला जुर्म

सीओ हसनपुर दीप कुमार पंत ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पति निगम ने स्वीकार किया कि 20 अगस्त की रात वह मुर्गा लेकर आया था. रीना ने मना किया, लेकिन उसने फिर भी मुर्गा पका लिया. उसी रात रीना का शव फांसी पर लटका मिला.

 इसके बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए निगम ने महकार और बिजेंद्र के साथ मिलकर शव को कपड़े में लपेटकर गंगा में बहा दिया. फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. 

मृतका के शव की तलाश जारी

पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. निगम, महकार और बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं सास और ससुर की तलाश जारी है.देर शाम तक पुलिस और गोताखोरों की टीमें गंगा में शव की तलाश करती रहीं. हालांकि सफलता हाथ नहीं लगी. पुलिस का कहना है कि तलाश अभियान जारी रहेगा.

Input By : मौ. हारिश
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget