एक्सप्लोरर

UP: बस्ती में अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना, ज्ञानवापी को लेकर कही यह बड़ी बात

अखिलेश यादव ने बस्ती में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा की बीजेपी लोगों के आंख पर स्मोक स्क्रीन एक ऐसा पर्दा डालती है. ज्ञानवापी मामले पर कहा कि 1991 एक्ट की बीजेपी को परवाह नहीं है.

Basti: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को बस्ती पहुंचे थे. जहां उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात की. बस्ती दौरे पर गए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा की बीजेपी लोगों के आंख पर स्मोक स्क्रीन एक ऐसा पर्दा डालती है, जिससे अपनी कमियों की छिपा ले. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा की इस बात को समझना पड़ेगा कि जिस तरह से अंग्रेज डिवाइड एंड रूल कर के राज करते रहे थे, उसी सिद्धांथ को लेकर बीजेपी आगे बढ़ा रही है. समाज को कैसे बांटा जाए, समाज में कैसे नफरत हो, विपक्ष को एक दूसरे से दूर रहने के लिए बीजेपी लगातार काम कर रही है.

अखिलेश यादव ने क्या कहा ज्ञानवापी पर?
अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी मामले पर कहा कि 1991 एक्ट की बीजेपी को परवाह नहीं है. जिस समय सुप्रीम कोर्ट में फैसला हुआ और उस फैसले में जो बात रखी गई, उस की बीजेपी को परवाह नहीं है. बीजेपी जानती है की बुनियादी सवालों पर अगर चर्चा होगी तो बीजेपी का सफाया हो जाएगा. जिस तरह से चुनाव के बाद डीजल-पेट्रोल, स्टील, सीमेंट और खाने का तेल महंगा हुआ है. देश और प्रदेश में  हर चीज की महंगाई बढ़ रही है. हमारा पढ़ा लिखा यूथ बेरोजगार है. यूथ आगे कैसे पढे और रोजगार पाए सरकार उस दिशा में काम नहीं कर रही है. सरकार ने बड़े-बड़े सपने दिखा रही है. 

UP News: दुकानों में रखे अग्निशामक यंत्र बना शोपीस, 15 दिनों में सुधार न करने पर फायर ब्रिगेड ने दी चेतावनी

गरीबों से कमाना चाहते है राशन
पूर्व सीएम ने कहा कि बनारस में जो ज्ञानवापी का मामला चल रहा है, उसके पीछे बीजेपी का हाथ है. इसके पीछे का कारण यह है कि बीजेपी को  बैंकों और सीमेंट की फैक्ट्रियों को बेच कर अपने लोगों को लाभ पहुंचाना है.  इस के अलावा जिस तरह से पूरे प्रदेश का 5-6 लोगों ने गेहूं खरीद लिया और वह गेहूं विदेश जा रहा था. चार हजार से ज्यादा ट्रक केवल राजकोट में खड़े थे. गुजरात के बड़े पोत पर यूपी और एमपी का गेहूं रखा था. जैसे ही बनारस और ताजमहल का मामला आगे बढ़ा उन्होंने अनुमति दे दी कि गेहूं विदेश चला जाएगा. अब गांव में डुगडुगी बजवा रहे हैं कि जिसके पास ट्रैक्टर और एसी होगा उस को राशन का पैसा वापस करना पड़ेगा. यह गरीबों से भी मुनाफा कमाना चाहते हैं.

बुलडोजर पर किया पलटवार
अखिलेश यादव ने बुलडोजर पर भी पलटवार करते हुए कहा की बुलंदशहर में एक पत्नी अपने पति को जगाने जा रही थी, वो पत्नी अपने पति को नहीं जगा पाई आगे बुलडोजर ने काम किया और उस के पति की जान चली गई. एक मजदूर घर से सब्जी बेचने गया जब घर लौटा तो पता चला बुलडोजर से उसका घर गिर गया. अगर सरकार बुलडोजर से घर गिरा रही है तो मुख्यमंत्री जी ने कल ही कैंसर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया है, वो इल्लीगल है क्या सरकार उस पर बुलडोजर चलाएगी? जिस थाने में बेटी का बलात्कार हुआ क्या उस पर बुलडोजर चलेगा? वहीं राज्यपाल पर भी उन्होंने जुबानी हमला करते हुए कहा की याद कीजिए एक राज्यपाल वो थे जो बताते थे उत्तर प्रदेश में कितने अधिकारी किस जाति के हैं. उस समय के राज्यपाल अगर अधिकारियों की गिनती जाति के हिसाब से कर सकते थे.

यह भी पढ़ें-

UP News: 'कमर तोड़ू' स्पीड ब्रेकर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश, 24 घंटे में बंद होंगे अवैध टैक्सी स्टैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget