एक्सप्लोरर

यूपी को मिलेगी 1 ट्रिलियन इकोनॉमी की ताकत,नोएडा, लखनऊ, वाराणसी बनेंगे टेक्नोलॉजी हब

GCC नीति 2024 के जरिए यूपी को वैश्विक टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवाओं का हब बनाया जाएगा.हैं. 5 वर्षों में 2 लाख से अधिक हाईटेक नौकरियां और $1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाना लक्ष्य है.

UP News:  उत्तर प्रदेश अब केवल कृषि और पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में शुरू की गई ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) नीति 2024 के जरिए यूपी को वैश्विक टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवाओं का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं. इस नीति का लक्ष्य फॉर्च्यून 500 कंपनियों और विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) को आकर्षित कर अगले 5 वर्षों में 2 लाख से अधिक हाईटेक नौकरियां सृजित करना और यूपी को $1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मजबूत आधार तैयार करना है.

GCC नीति 2024 के तहत नोएडा, लखनऊ, कानपुर, और वाराणसी जैसे शहरों को टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवा केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा. नोएडा, जो पहले से ही सैमसंग और एडोब जैसे वैश्विक दिग्गजों का केंद्र है, को और मजबूत किया जाएगा. वहीं, लखनऊ में प्रस्तावित AI सिटी और डेटा सेंटर पार्क इसे डिजिटल इनोवेशन का हब बनाएंगे. यह नीति आईटी, बीपीओ, R&D, और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.

निवेशकों के लिए आकर्षक प्रोत्साहन

यूपी सरकार निवेशकों को लुभाने के लिए कई प्रोत्साहन दे रही है, जिनमें शामिल हैं:

  • 30-50% भूमि सब्सिडी और 100% स्टांप ड्यूटी माफी.
  • 25% पूंजी सब्सिडी (लेवल-1 के लिए 10 करोड़ और एडवांस्ड GCC के लिए 25 करोड़ तक).
  • SGST प्रतिपूर्ति, 5% ब्याज सब्सिडी, और 20% संचालन सब्सिडी (लेवल-1 के लिए 40 करोड़ और एडवांस्ड के लिए 80 करोड़ तक).
  • प्रत्येक कर्मचारी के लिए 1.8 लाख रुपये तक की पेरोल सब्सिडी.

फॉर्च्यून 500 या इंडिया 500 कंपनियों और 100 करोड़ रुपये से अधिक FDI लाने वाली कंपनियों के लिए विशेष इंसेंटिव पैकेज भी तैयार किया गया है.

लेवल-1 और एडवांस्ड GCC के लिए नियम

नीति में निवेश के लिए स्पष्ट मानदंड तय किए गए हैं:

  • लेवल-1 GCC: गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद के बाहर 15 करोड़ रुपये या 500 कर्मचारी, इन जिलों में 20 करोड़ रुपये.
  • एडवांस्ड GCC: 50-75 करोड़ रुपये का निवेश और 1000 कर्मचारी.
    यह छोटे और बड़े दोनों निवेशकों को आकर्षित करने में मदद करेगा.

स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा

GCC नीति स्टार्टअप्स और नवाचार को प्रोत्साहित करने पर भी जोर देती है. इसके तहत:

  • 50% स्टार्टअप आइडिएशन लागत प्रतिपूर्ति (2 करोड़ रुपये तक).
  • पेटेंट के लिए 5-10 लाख रुपये की IPR सब्सिडी.
  • सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस के लिए 10 करोड़ रुपये तक का अनुदान.

ये कदम यूपी को टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन का केंद्र बनाएंगे.

यूपी की ताकत: स्किल्ड टैलेंट और इंफ्रास्ट्रक्टर

यूपी में 56% कार्यशील उम्र की आबादी और 8,375 उच्च शिक्षा संस्थान, जैसे IIT कानपुर और IIM लखनऊ, स्किल्ड टैलेंट की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं. इसके अलावा, गंगा एक्सप्रेसवे, नोएडा और कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, और 40 IT पार्क व 25 SEZ जैसे इंफ्रास्ट्रक्टर निवेशकों के लिए आकर्षक हैं.

वैश्विक मंच पर यूपी

GCC नीति के जरिए यूपी बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों की तरह नॉलेज इकोनॉमी का हिस्सा बनने को तैयार है. माइक्रोसॉफ्ट और MAQ सॉफ्टवेयर जैसी कंपनियां पहले ही नोएडा में अपने केंद्र स्थापित कर चुकी हैं. यह नीति न केवल आर्थिक विकास को गति देगी, बल्कि यूपी के युवाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ेगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: ये 10 सवाल जिनके जवाब का अब भी इंतजार, कब सुलझेगी गुत्थी?
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: ये 10 सवाल जिनके जवाब का अब भी इंतजार, कब सुलझेगी गुत्थी?
बाराबंकी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस पर पथराव, SHO घायल, हाईवे दो घंटे जाम
बाराबंकी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस पर पथराव, SHO घायल, हाईवे दो घंटे जाम
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले- कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊंगा, टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी
राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय बोले- कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊंगा, टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी
Ram Mandir Case Live: राम मंदिर में नौकरी दिलाने पर अनिल मिश्रा लेते थे कमीशन? SIT कर रही जांच, मिला रहस्यमयी बक्सा
Live: राम मंदिर में नौकरी दिलाने पर अनिल मिश्रा लेते थे कमीशन? SIT कर रही जांच, मिला रहस्यमयी बक्सा

वीडियोज

Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?
India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हजार लोग अब भी डटे
PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हजार लोग अब भी डटे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
Embed widget