एक्सप्लोरर

UP: अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद बोले- 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग जरूर करवाएं टीकाकरण

यूपी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. राजधानी लखनऊ में हालात भयावह हैं. इस बीच यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा है कि प्रदेश में अब तक 91,03,334 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है. 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग अपना टीकाकरण जरूर करवाएं.  

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन लगाया गया है. राज्य सरकार ने 15 मई तक हर रविवार को लॉकडाउन लगाने का एलान किया है और मास्‍क नहीं लगाने पर पहली बार में एक हजार रुपये का जुर्माना देना होगा. इस बीच यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा है कि प्रदेश में अब तक 91,03,334 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है. इनमें से 16,10,320 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है. दवाओं और उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है. 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग अपना टीकाकरण जरूर करवाएं.  

लखनऊ में हालात भयावह हैं
बता दें कि, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 27,357 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. राजधानी लखनऊ में हालात भयावह हैं. यहां कोरोना के 5913 मरीज मिले हैं. अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटों में 2,15,790 मरीजों के नमूनों की जांच की गई. अब तक कुल 3,80,29,865 लोगों की जांच की जा चुकी है. अब एक्टिव केस कुल 170059 हैं. इनमें 86959 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 7831 को एक दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. इसी तरह टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है. 

लॉकडाउन को  लेकर हो सकता है फैसला 
इस बीच यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बड़ी बात कही है. लॉकडाउन के समय को और बढ़ाए जाने के सवाल पर उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि, ''हमारी प्रतिदिन मुख्यमंत्री से वर्चुअल बैठक होती है. मामलों की संख्या को देखते हुए और हर जिलों में किस तरह का प्रबंधन हो रहा है इसे ध्यान में रखते हुए हम लोग इस पर निर्णय ले सकते हैं." 

अस्पतालों में बेड की कमी
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने ये भी कहा है कि कोरोना के मरीजों की अचानक बढ़ी संख्या से अस्पतालों में बेड की कमी हो गई है. उन्होंने बताया कि  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के साथ ऑक्सीजन और रेमेडिसवीर की आपूर्ति को लेकर चर्चा हुई थी. अभी हमें 200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है और 30 अप्रैल तक 235 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी. 

ये भी पढ़ें: 

UP में आज पूरी तरह से लॉकडाउन, जानिए क्या खुला है और कहां है पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget