एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में हादसों पर लगेगी लगाम, यमुना एक्सप्रेस वे पर बनाये जाएंगे चार नए थाने, ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा

Yamuna Expressway News: यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों में कमी लाने और ऐसे मामलों में लोगों काे तुरंत राहत पहुंचाने के लिए कई फैसले लिये गये हैं.

Gautam Buddh Nagar: यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों में कमी लाने के लिए कई कदम उठाने का फैसला किया गया है. इससे ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगेगी. यमुना एक्सप्रेस वे पर हैवी वाहन चलने वालों की अब खैर नहीं. तीनों टोल प्लाजा ऊपर वेट मशीन लगाई जाएगी ताकि हाईवे पर ओवरलोड वाहन ना चल सकें और इनसे हादसे न हो. 

हाईवे पर क्विक रेस्पॉन्स टीम भी बनाई जा रही है. यमुना एक्सप्रेस वे पर मई के माह में दो बड़े मेजर एक्सीडेंट हुए हैं. दोनों हादसों में कारें ओवरलोड चलते ट्रक के नीचे जा घुसी थी.

मथुरा जनपद में कुछ दिन पहले हादसे में 7 लोगों की मौत हुई थी. वहीं गुरुवार को गौतम बुद्ध नगर में बोलेरो कार ट्रक के नीचे जा घुसी. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी. दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इन दोनों मामलों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया था.

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुनवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों के मुख्य कारण हैं कि सुबह के समय ओवरटेक करना, गलत लाइन में गाड़ी चलाना, तेज स्पीड में गाड़ी चलाना, नींद आना आदि. उन्होंने कहा कि इसलिए कार्य योजना बनाई जा रही है कि ट्रक और बसें एक ही लाइन में चलेंगी, अन्य लाइनों में नहीं चल सकेंगी. बाइक और कार के लिए भी अलग लाइन की बात कही गई है. 

वाहन चालक ड्राइविंग करते समय सही दिशा और अपनी ही लाइन में चलेंगे. इसके साथ-साथ हाईवे पर क्विक रेस्पॉन्स टीम भी बनाई जा रही है. हादसे होने के तुरन्त 5 मिनट में पहुंच जाए. पीड़ित को जल्द से जल्द मदद मिल सके. उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सके. जिससे कि उनकी जान बचाई जा सके.

वहीं हाईवे पर एंबुलेंस की संख्या दुगनी की जा रही है. यमुना एक्सप्रेस वे पर सिर्फ एक्सप्रेस वे के लिए चार थाने खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है. जिससे कि हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ सके. इसके साथ साथ हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिससे कि हादसों में कमी आ सके.

यमुना प्राधिकरण डॉ अरुनवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों को देखते हुए दिल्ली आईआईटी से ऑडिट कराया गया था. जिसमें हाईवे पर यातायात सुरक्षा को लेकर सुझाव दिए गए थे. प्राधिकरण ने उन पर काम किया. हाईवे के दोनों तरफ और बीच में क्रॉस बैरियर लगाए गए हैं. कई ऐसे सुरक्षा सुझाव दिए गए थे. जो सभी पूरे कर लिए गए हैं. उसके बाद से हादसों में गिरावट आई है.

इसे भी पढ़ें:

Uttar Pradesh News: अमेठी की इस छात्रा को इसरो ले जाएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, जानें- क्या है पूरा मामला

UP Politics: यूपी में बीजेपी के लिए बहुत अहम है मई का ये महीना, नेताओं को इन तीन मुद्दों पर है फैसले का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget