एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh News: अमेठी की इस छात्रा को इसरो ले जाएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, जानें- क्या है पूरा मामला

10 जून को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी की एक छात्रा को बैंगलोर स्थित इसरो लेकर जाएंगी, अपने पिछले अमेठी दौरे पर इस छात्रा को अमेठी ले जाने का वादा किया था

Amethi News: केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी (Smirti Irani) अमेठी की एक छात्रा को 10 जून को अपने साथ बैंगलोर स्थित इसरो (ISRO) लेकर जाएंगी. बीते 9 मई को अमेठी दौरे पर आई सांसद स्मृति ईरानी ने गौरीगंज के जयपुरिया स्कूल में टेबलेट वितरण कार्य्रकम में भरे मंच से जगदीशपुर स्थित संजय गांधी पॉलीटेक्निक में पढ़ने वाली इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग फाइनल ईयर की छात्रा नीतू मौर्या को इसरो ले जाने का वादा किया था. छात्रा के इसरो जाने पर परिजनों के अलावा विद्यालय प्रशासन में भी खुशी की लहर है. 

दौरे के दूसरे दिन गौरीगंज के जयपुरिया स्कूल में टेबलेट वितरण का कार्यक्रम था जिस कार्यक्रम में सांसद स्मृति ईरानी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थी. इस कार्यक्रम में टेबलेट लेने के लिए जिले के कई स्कूलों के बच्चे शामिल हुए थे. टेबलेट वितरण के दौरान स्मृति की मुलाकात संजय गांधी पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग फाइनल की छात्रा नीतू मौर्या से हुई. मुलाकात के दौरान ही स्मृति ने छात्रा से पूछा कि तुम क्या बनना चाहती हो जवाब में छात्रा ने कहा कि वह इसरो जाना चाहती है जिसके बाद स्मृति ने मंच से संबोधन करते हुए उस छात्रा को अपने पास बुलाया और उसका परिचय दिया. इस दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि वह अगले महीने कि 10 जून को छात्रा को अपने साथ लेकर इसरो जाएंगी.

Rajya Sabha Poll : उत्तराखंड की सीट के लिए BJP जल्द करेगी उम्मीदवार की घोषणा, बैठकों का सिलसिला जारी

छात्रा नीतू मौर्या ने दी ये जानकारी

इसरो जाने को लेकर छात्रा नीतू मौर्य ने कहा कि सांसद जी से हमारी मुलाकात हुई थी तो उन्होंने हमसे पूछा था कि तुम क्या बनना चाहती हो तो मैंने बताया कि मैं इसरो जाना चाहती हूं जिसके बाद उन्होंने कहा कि वो हमें लेकर 10 जून को इसरो जाएंगी और वहां क्या होता है उसे दिखाएंगी. छात्रा ने आगे कहा कि वह इसरो जाकर वहां के खगोल वैज्ञानिकों से मिलना चाहती है, और अपने देश के लिए कुछ करना चाहती है. छात्रा ने अपने और अपने पूरे विद्यालय की तरफ से सांसद स्मृति ईरानी को धन्यवाद दिया.

कॉलेज प्रशासन में खुशी की लहर

वहीं सांसद के साथ छात्रा के इसरो जाने पर कॉलेज प्रशासन में भी खुशी की लहर है. कॉलेज में तैनात सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष ने कहा कि हमारे कॉलेज की फाइनल ईयर की छात्रा ने 10 मई को सांसद के सामने इसरो जाने की इच्छा प्रकट की थी जिसके बाद उसे भेजने में सांसद अपना पूरा सहयोग दे रही हैं. संस्थान की तरफ से भी उसका पूरा सहयोग करने की बात कही गई है और साथ ही सांसद का आभार भी प्रकट किया.

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, याचिका दाखिल

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget