एक्सप्लोरर

यूपी: 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती मामला, ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अनुमति देने से हाई कोर्ट का इंकार

यह आदेश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने पवन कुमार व 26 अन्य सहित कई याचिकाओं को निस्तारित करते हुए दिया है.

प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की त्रुटि सुधारने की अनुमति देने से इंकार करते हुए 4 दिसंबर 2020 के शासनादेश को वैध करार दिया है. कोर्ट ने शासनादेश को विभेदकारी मानने से इंकार करते हुए कहा कि यह नियम 14 के विपरीत नहीं है. यह आदेश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने पवन कुमार व 26 अन्य सहित कई याचिकाओं को निस्तारित करते हुए दिया है. याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता आर के ओझा, एच एन सिंह, राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता एम सी चतुर्वेदी व मुख्य स्थायी अधिवक्ता विपिन बिहारी पांडेय ने पक्ष रखा.

कोर्ट ने साफ कर दिया है कि विज्ञापन में ही लिखा है कि ऑनलाइन आवेदन की प्रविष्टि अंतिम होगी. उसमे संशोधन की अनुमति नहीं दी जायेगी. अभ्यार्थियों ने भी जितने अंक पर चयनित कर नियुक्ति की गयी है उसको स्वीकार किया है. चयन क्वालिटी प्वाइंट मार्क से जिला वरीयता मेरिट के आधार पर किया गया है. कोर्ट ने कहा कि यदि भर्ती के बीच में आवेदन में दर्ज प्रविष्टि को दुरूस्त करने की अनुमति दी गयी तो पूरी प्रक्रिया (डिरेल हो) पटरी से उतर जायेगी. कोर्ट ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी को 4 दिसंबर के शासनादेश के अनुसार मूल्यांकन कर कार्यवाही पूरी करने का निर्देश दिया है.

कोर्ट ने कहा कि कुल 4 लाख 31 हजार 466 आवेदन आये, जिसमें से 4 लाख 9 हजार 530 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे और क्वालिटी प्वाइंट मार्क से 1 लाख 46 हजार 60 अभ्यर्थी योग्य घोषित किये गये हैं. यदि निर्देशों का पालन करने में गलती करने वालो को सुधारने की छूट दी गयी तो चयनित अभ्यर्थियों के साथ नाइंसाफ़ी होगी.

प्रत्येक चयनित अभ्यर्थीयों ने जितने अंक हैं उसी आधार पर नियुक्ति को स्वीकार किया है. चयन व नियुक्ति जिला वरीयता की मेरिट के आधार पर की गयी है. कोर्ट के इस फैसले से चयन प्रक्रिया की अड़चन खत्म हो गयी है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Siddharthnagar News: एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह
एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह
UP Weather: यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
ज्ञानवापी विवाद पर समझौता बैठक में नहीं निकला कोई समाधान, दोनों पक्ष अड़े, अब कोर्ट पर टिकी नजर
ज्ञानवापी विवाद पर समझौता बैठक में नहीं निकला कोई समाधान, दोनों पक्ष अड़े, अब कोर्ट पर टिकी नजर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget