एक्सप्लोरर

यूपी के 6 जिलों में बनेंगे आधुनिक इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स, न्याय व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Lucknow News: सीएम योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश पर नियोजन विभाग ने इस योजना के लिए विस्तृत खाका तैयार कर लिया है. योजना के तहत इन जिलों में कुल 195 कोर्ट्स का निर्माण किया जाएगा.

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त और सुगम बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने राज्य के 6 जिलों शामली, औरैया, हाथरस, महोबा, अमेठी और चंदौली में अत्याधुनिक ‘इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स’ बनाने की योजना को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश पर नियोजन विभाग ने इस योजना के लिए विस्तृत खाका तैयार कर लिया है. योजना के तहत इन जिलों में कुल 195 कोर्ट्स का निर्माण किया जाएगा, जिस पर करीब 1346 करोड़ रुपए की लागत आएगी. इस परियोजना को अगले 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

एक ही परिसर में मिलेंगी सभी न्यायिक सुविधाएं

नए इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स में मुख्य न्यायालय भवन, वकीलों के चैंबर, फैसिलिटी सेंटर, न्यायाधीशों और कर्मचारियों के आवास, खेल सुविधाएं, और पार्किंग जैसी सभी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी. परिसर में CCTV निगरानी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की भी व्यवस्था होगी.

इतनी मंजिलें होंगी हर जिले में

शामली में कोर्ट बिल्डिंग बेसमेंट, ग्राउंड और 4 मंजिला होगी.
औरैया में 5 मंजिला न्यायालय और 7 मंजिला वकील चैंबर होंगे.
हाथरस में कोर्ट बिल्डिंग 6 मंजिला और वकील चैंबर 8 मंजिला होगा.
इन तीन जिलों में लगभग 692 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण होगा.

वहीं महोबा, अमेठी और चंदौली में भी इसी तरह के न्यायिक परिसरों का निर्माण 654 करोड़ रुपए की लागत से होगा. इन सभी परिसरों में न्यायिक कार्यों के अलावा आवासीय सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी ताकि कर्मचारियों और अधिकारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

न्याय मिलने की प्रक्रिया होगी तेज

योगी सरकार का मानना है कि जब न्यायालय की सुविधाएं एक ही स्थान पर होंगी तो न्यायिक प्रक्रिया और ज्यादा सरल और तेज होगी. वकीलों, जजों और आम नागरिकों को अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं होगी. इससे समय और संसाधनों की भी बचत होगी. योगी सरकार ने बीते कुछ वर्षों में प्रदेश में न्यायिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं. इसमें नए न्यायालयों का निर्माण, पुराने भवनों का नवीनीकरण, कोर्ट में डिजिटल प्रणाली का विस्तार और महिलाओं के लिए अलग कोर्ट चेंबर जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स की यह योजना न सिर्फ न्यायिक कार्यों को आधुनिक बनाएगी, बल्कि आम जनता को न्याय मिलने की राह भी आसान करेगी. यह योजना यूपी के विकास और ‘न्याय सबके लिए’ के संकल्प को और मजबूत करेगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget