एक्सप्लोरर

UP News: आसमानी आफत को रोकने के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, लगेंगे लाइटनिंग डिटेक्शन सेंसर्स

UP Lightning News: प्रदेश में आसमानी बिजली से होने वाली जनहानियों को कम से कम करने के लिए सीएम के निर्देश पर सर्वे किया गया था. जिसके बाद 50 नए लाइटनिंग डिटेक्शन सेंसर्स नेटवर्क लगाने का फैसला किया.

UP Lightning Detection Sensors Network: आसमानी बिजली से होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के लिए सरकार ने लाइटनिंग डिटेक्शन सेंसर्स नेटवर्क की स्थापना और अर्ली वार्निंग सिस्टम्स को बड़ी संख्या में लगाने का निर्णय लिया है. इसके तहत प्रदेशभर में 50 नये लाइटनिंग डिटेक्शन सेंसर्स नेटवर्क की स्थापना की जाएगी, जबकि आसमानी बिजली के अलर्ट को लोगों तक रियल टाइम पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में 5 हजार अर्ली वार्निंग सिस्टम्स की स्थापना की जाएगी.

योगी सरकार वज्रपात (आसमानी बिजली) रेजीलिएंट के तहत बचाव के लिए जन-जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन भी कर रही है. राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आसमानी बिजली से होने वाली जनहानियों को कम से कम करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये थे. ऐसे में इसे कम करने के लिए सर्वे कराकर तीन स्तर पर काम किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश भर में 50 नये लाइटनिंग डिटेक्शन सेंसर्स नेटवर्क और संवेदनशील इलाकों में अर्ली वार्निंग सिस्टम की स्थापना की आवश्यकता को महसूस किया गया. 

यूपी में लगेंगे लाइटनिंग डिटेक्शन सेंसर्स नेटवर्क 

इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा गया, जिसे सीएम ने हरी झंडी दे दी है. प्रदेशभर में लाइटनिंग डिटेक्शन सेंसर्स नेटवर्क को तीन चरण में स्थापित करने का निर्णय लिया गया. इसके तहत पहले चरण में 37 जनपद, दूसरे चरण में 20 जनपद और तीसरे चरण में 19 जनपद को कवर किया जायेगा. इस सभी नेटवर्क को मौसम विभाग के तकनीकी सहयोग से स्थापित किया जाएगा. 

सर्वे में क्या आया सामने?

बता दें कि आसमानी बिजली से जनहानि को कम करने के लिए सर्वे कराया गया है. इसमें पाया गया कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलाजी तथा मौसम विभाग द्वारा आसमानी बिजली के सटीक पूर्वानुमान के लिए लगाये गये लाइटनिंग डिटेक्शन सेंसर्स की संख्या कम है. ऐसे में वज्रपात किस स्थान पर घटित होगा तथा किस समय घटित होगा, का सटीक पूर्वानुमान लगाना संभव नहीं है. ऐसे में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वज्रपात से सर्वाधिक प्रभावित सोनभद्र के दुद्धी ब्लाक में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाया गया.

इसमें पाया गया कि पूरे प्रदेश में वज्रपात के सटीक पूर्वानुमान के लिए लाइटनिंग डिटेक्शन सेंसर्स नेटवर्क तथा अर्ली वार्निंग सिस्टम की स्थापना किया जाना आवश्यक है. आसमानी बिजली को लेकर कराये गये सर्वे में प्रदेश के सभी 75 जिलों में 5 हजार संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया, जहां वज्रपात समेत अन्य आपदाओं की पूर्व चेतावनी के प्रसार के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम की स्थापना आवश्यक है. ऐसे में प्रदेश के चिन्हित सभी 5 हजार संवेदनशील स्थानों पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने का निर्णय लिया गया. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: पार्षदों की पिटाई को लेकर BJP पर भड़कीं बसपा सुप्रीमो मायावती, बोलीं- सत्ता के अहंकार में दबंगई दिखा रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget