एक्सप्लोरर

यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, 32 जिलों में बंद कैदियों ने भी दिया था पेपर

UP: उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है. ऐसे में प्रदेश के जेल में बंद कैदियों ने भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है. जिनके परिणाम घोषित हो चुके हैं.

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया है. जहां हाईस्कूल में परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 रहा तो वहीं इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 है. यूपी के 75 जिलों में से 32 जिलों की जेल में बंद परीक्षार्थियों ने भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का एग्जाम दिया. 

आगरा की जेल में बंद 17 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी. जिसमें सभी 17 परीक्षार्थी का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 फीसदी रहा. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले 21 परीक्षार्थियों में 16 बंदी ने उत्तीर्ण किया है. एटा की जेल में हाईस्कूल की परीक्षा एक ही परीक्षार्थी ने दी. वहीं इंटरमीडियट की परीक्षा भी 1 ही बंदी ने दी. दोनों का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 फीसदी रहा.

मथुरा और अलीगढ़ की जेल में कितने कैदियों ने दी परीक्षा
मथुरा की जेल में बंद 7 परीक्षार्थियों में से 6 कैदियों ने हाईस्कूल के एग्जाम में उत्तीर्ण किया है. जबकि 5 परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी, जिसमें 4 कैदी ही पास हुए हैं. अलीगढ़ की जेल में 2 परीक्षार्थी ने हाईस्कूल की परीक्षा और 3 परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी. इन सभी कैदियों ने एग्जाम में उत्तीर्ण किया है.

गाजियाबाद की जेल में 15 बंदी ने इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दी थी. जिसमें 13 बंदी ही पास हुए, जबकि 10 कैदियों ने इंटरमीडिएट का एग्जाम दिया था. इन सभी कैदियों ने एग्जाम में उत्तीर्ण किया है. मेरठ की जेल में बंद 2 बंदी ने हाईस्कूल और 4 बंदी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी. इन सभी कैदियों ने अच्छे परिणाम से उत्तीर्ण किया है.

मुरादाबाद की जेल में 1 परीक्षार्थी उत्तीर्ण
मुरादाबाद की जेल में बंद 2 परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट का एग्जाम दिया. जिसमें दोनों ही पास हो गए. बिजनौर की जेल में 1 परीक्षार्थी ने हाईस्कूल और 3 परीक्षार्थी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी. यहां भी उत्तीर्ण प्रतिशत 100 फीसदी रहा. रामपुर की जेल में 5 कैदियों ने हाईस्कूल और 2 कैदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी. एग्जाम में इन सभी परीक्षार्थियों ने उत्तीर्ण किया है.

बरेली की जेल में बंद 9 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल और 13 परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट का एग्जाम दिया. जिसमें हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 फीसदी रहा. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 9 बंदी ही पास हुए. शाहजहांपुर की जेल में बंद 3 परीक्षार्थियों ने ही हाईस्कूल की परीक्षा दी, जिसमें तीनों बंदी पास हो गए. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 ही छात्र ने दी थी. 

पीलीभीत और सीतापुर में कितने कैदियों ने दी हाईस्कूल की परीक्षा?
पीलीभीत की जेल में बंद 1 बंदी ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी. वहीं खीरी की जेल में बंद 3 कैदियों ने हाईस्कूल और 2 कैदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी. दोनों ही एग्जाम में परीक्षार्थियों ने उत्तीर्ण किया है. सीतापुर और हरदोई की जेल में 2 कैदियों ने हाईस्कूल और 1 बंदी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी. दोनों ही जगह परीक्षार्थियों ने एग्जाम में उत्तीर्ण किया है.

लखनऊ जेल में 8 कैदियों ने हाईस्कूल और 4 कैदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी. दोनों ही जगह परीक्षार्थियों ने उत्तीर्ण किया. उन्नाव जेल में 2 कैदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी, जिसमें दोनों ही परीक्षार्थी पास हुए. रायबरेली की जेल में 1 कैदी ने ही हाईस्कूल की परीक्षा दी और परीक्षा में उत्तीर्ण किया. कानपुर नगर की जेल में 2 कैदियों ने हाईस्कूल और 7 कैदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी. परीक्षा में सभी छात्रों ने उत्तीर्ण किया.

फर्रुखाबाद में 1 कैदी ने की हाईस्कूल की परीक्षा पास
फर्रुखाबाद की जेल में 4 बंदी ने हाईस्कूल और 1 बंदी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी. यहां भी सभी परीक्षार्थियों ने एग्जाम में उत्तीर्ण किया है. इटावा की जेल में 1 कैदी ने हाईस्कूल की परीक्षा में उत्तीर्ण किया. झांसी की जेल में 1 परीक्षार्थी ने इंटरमीडिएट के एग्जाम में उत्तीर्ण किया.

प्रतापगढ़ की जेल में बंद 2 कैदियों ने हाईस्कूल और 2 कैदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी. जिसमें हाईस्कूल के दोनों कैदियों ने उत्तीर्ण किया. जबकि इंटरमीडिएट के एक परीक्षार्थी ने ही एग्जाम उत्तीर्ण किया. प्रयागराज की जेल में बंद 2 कैदियों ने हाईस्कूल और 4 कैदियों ने इंटरमीडिएट का एग्जाम दिया. जिसमें हाईस्कूल का रिजल्ट 100 फीसदी रहा. वही इंटरमीडिएट में 3 छात्रों ने ही उत्तीर्ण किया.

अयोध्या की जेल में बंद 1 कैदी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण किया तो वहीं बहराइच की जेल में बंद एक कैदी ने हाईस्कूल की परीक्षा में उत्तीर्ण किया है. गोरखपुर की जेल में 2 परीक्षार्थियों ने और जौनपुर की जेल में बंद 1 परीक्षार्थी ने इंटरमीडिएट का एग्जाम दिया. दोनों ही जेल के कैदियों ने एग्जाम में उत्तीर्ण किया. वाराणसी की जेल में बंद 3 कैदियों ने हाईस्कूल और 10 कैदियों ने इंटरमीडिएट का एग्जाम दिया. दोनों ही एग्जाम में परीक्षार्थियों ने उत्तीर्ण किया है. 

(एबीपी से अंकुर अग्निहोत्री की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- UP Board Results 2025 में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स के लिए सीएम योगी का बड़ा ऐलान, मिलेगा ये सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...
अखिलेश यादव का परिसीमन बिल पर बदला मन? देंगे BJP को समर्थन! रखीं ये 3 शर्तें
अखिलेश यादव का परिसीमन बिल पर बदला मन? देंगे BJP को समर्थन! रखीं ये 3 शर्तें

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget