एक्सप्लोरर

UP: अयोध्या में स्नान के दौरान सरयू में 12 लोग डूबे, तीन को बचाया गया, 6 की मौत 3 लापता

ये सभी लोग आगरा से अयोध्या घूमने आए थे. स्थानीय गोताखोर लोगों की मदद से मौके पर तीन लोगों को तत्काल रेस्क्यू किया गया, जिनका इलाज चल रहा है.

अयोध्याः अयोध्या के गुप्तार घाट पर सरयू में स्नान करते समय 12 लोग डूब गए. इनमें से तीन को मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचा लिया. हालांकि रेस्क्यू के दौरान 6 लोगों की डेडबॉडी मिली, वहीं तीन लोग अब भी लापता हैं. ये सभी दो गाड़ियों से एक साथ आगरा से आये थे और गुप्तारघाट पहुंचे थे. आगरा जनपद के शास्त्री नगर सिकंदराबाद का यह परिवार अयोध्या दर्शन करने आया था. दर्शन के बाद यह पूरा परिवार गुप्तार घाट घूमने गया था और वंही पर कच्चे घाट पर स्नान करते समय यह हादसा हुआ.  

अयोध्या में आज सुबह दिल दहलाने वाली यह घटना घटी जिसके बाद अयोध्या के प्रशासन ही नहीं आम जनमानस में भी हड़कंप मच गया. गुप्तार घाट पर सरयू में स्नान करने के दौरान घर का एक सदस्य स्लिप करने से डूबने लगा और बचाने के चक्कर में एक के बाद एक करके 12 लोग सरयू की जलधारा में समा गए. स्थानीय गोताखोर लोगों की मदद से मौके पर तीन लोगों को तत्काल रेस्क्यू किया गया लेकिन 9 लोग गहरे पानी में डूब गए. 

हालांकि सूचना के मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जिले के जिलाधिकारी, एसएसपी समेत संपूर्ण पुलिस महकमा सरयू के घाट पर एकत्रित हो गया और तेजी के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया जिसमें से 6 लोगों को निकाला गया वह सभी मृत पाए गए. तीन लोग जीवित हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और शेष तीन लोगों की अभी सर्च किया जा रहा है. इस काम में जल पुलिस के साथ फ्लड पुलिस, स्थानीय गोताखोर और जल पुलिस की टीम लगी है. मौके पर एनडीआरएफ भी पहुंच चुकी है और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की दोनों टीम संयुक्त रूप से सर्च अभियान में लगी है अभी भी 3 लोगों का सर्च ऑपरेशन जारी है.

क्या बोले एसपी सिटी
एसपी सिटी अयोध्या विजय पाल सिंह ने बताया कि थाना कैंट क्षेत्र में जो गुप्तार घाट है उसके पास में 12 लोग के डूबने की घटना हुई है और तत्काल सूचना पर जो स्थानीय गोताखोर थे और जल पुलिस और फ्लर्ट पुलिस वह सब मिलकर के इसमें 6 लोगों को निकाला गया जो मृत पाए गए हैं. तीन जीवित अवस्था में है और अभी 3 शेष है जिनका सर्च अभियान अभी चल रहा है. टोटल 12 लोग थे यह लोग आगरा से आए थे. नहाने के लिए सरयू में घुसे थे. इनके डूबने की सूचना पर तुरंत एक्टिव होकर इनको ढूंढने का कार शुरू किया गया. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

यह भी पढ़ेंः UP के भदोही में क्षेत्र पंचायत सदस्य को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्जUP के भदोही में क्षेत्र पंचायत सदस्य को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget