एक्सप्लोरर

उन्नाव रेप पीड़िता सड़क हादसे में घायल, भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर लागाया था दुष्कर्म का आरोप

उन्नाव में हुये चर्चित दुष्कर्म की पीड़िता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि रविवार को ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई थी जिसके चलते मौके पर ही पीड़िता की चाची की मौत हो गई दो अन्य घायल हो गये थे।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उन्नाव के माखी में हुये चर्चित दुष्कर्म मामले की पीड़िता सड़क हादसे में घायल हो गई है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर आरोप लगानेवाली पीड़िता की चाची की इस दुर्घटना में मौत हो गई साथ ही दो अन्य जख्मी हो गये। जानकारी के मुताबिक कार रविवार को रायबरेली में एक ट्रक से टकरा गई थी। सभी घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लालगंज की ओर से जा रहे ट्रक यूपी 71 एटी 8300 और रायबरेली जा रही सफेद रंग की कार डीएल 1 सीएल 8642 में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रेप पीड़िता समेत तीन घायलों को रायबरेली के जिला अस्पताल ले जाया गया। मामला गंभीर देख उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

इस हादसे में रेप पीड़िता और उनके वकील की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता के चाचा रायबरेली जेल में बंद है। रविवार को ये सभी लोग उनसे मिलने जा रहे थे।

ट्रक की नंबर प्लेट पर ग्रीस पोती गई थी

इस हादसे में जिस ट्रक ने टक्कर मारी थी उसकी नंबर प्लेट ग्रीस से पोती गई थी। ऐसा करना यह भी बता रहा है कि नंबर को छिपाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आखिर ऐसा क्यों किया गया, इस पर पुलिस का कहना है कि अक्सर आरटीओ से बचने के चक्कर में ओवरलोड ट्रक वाले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करते हैं। हालांकि इन सबके पीछे कोई साजिश है या सामान्य हादसा, कुछ कहा नहीं जा सकता। फिलहाल इस दुर्घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।

डीजीपी का बयान

इस मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने जानकारी देते हुये कहा कि रेप पीड़िता की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है। जिस कार में वो लोग जा रहे थे, उसमें जगह की कमी की वजह से सुरक्षाकर्मियों से न चलने के लिये कहा।

उन्होंने कहा कि हम इस मामले की जांच करेंगे। शुरुआती तौर पर ये दुर्घटना का मामला है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल दिल्ली से लखनऊ पहुंची हैं। लखनऊ ट्रामा सेंटर में स्वाति मालीवाल सड़क हादसे में घायल पीड़िता से मुलाकात कर सकती है। उन्होंने ट्वीट कर कहा न्याय की लड़ाई में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं।

लाइव अपडेट्स

सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर पहुंची है। इस दौरान डीजीपी ने भी परिजनों से मुलाकात की।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्नाव रेप पीड़िता के हादसे के मामले पर स्वत संज्ञान लेते हुए यूपी के डीजीपी ओपी सिंह को पत्र लिखा है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget