एक्सप्लोरर

Unnao Murder Case: उन्नाव में लापता नाबालिग का शव बरामद, गांव के ही युवक पर परिजनों ने लगाया रेप के बाद हत्या का आरोप

उन्नाव में रविवार रात से लापता नाबालिग का शव रेलवे लाइन की पटरी के किनारे मिला है. परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है.

Unnao News: उन्नाव में रविवार रात घर से लापता दलित नाबालिग का शव घर से करीब 1 किलोमीटर दूर रेलवे लाइन की पटरी के किनारे मिला है. किशोरी के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. इसके अलावा गले में भी चोट के गहरे निशान मिले हैं. परिजनों ने गांव के एक युवक पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है. रेप के बाद हत्या की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. SP उन्नाव दिनेश त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एडिशनल एसपी को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं.

एडिशनल एसपी के मुताबिक तहरीर के आधार पर हत्या, अपहरण, एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक दलित परिवार की 13 साल की किशोरी रविवार रात अचानक गायब हो गई थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा. जिसके बाद परिजनों ने बांगारमऊ पुलिस को बेटी के लापता होने की सूचना दी. सोमवार की सुबह गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर उन्नाव बालामऊ रेल मार्ग पर पटरी के किनारे किशोरी का शव मिलने की सूचना गांव पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई. गायब किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव देखकर चीख पड़े. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया.

नाबालिग के चाचा ने गांव के ही युवक पर लगाया आरोप

एसपी त्रिपाठी उन्नाव दिनेश त्रिपाठी एडिशनल एसपी के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम से मौके की जांच पड़ताल कराई है. एसपी ने एडिशनल एसपी को आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले में खुलासे के निर्देश दिए हैं. एडिशनल एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं. PM रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. किशोरी के चाचा ने गांव के ही युवक पर रेप की आशंका जाहिर करते हुए हत्या का आरोप लगाया है. गला दबाकर खंबे में पटककर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. परिजनों ने 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है.

इसे भी पढ़ें:

Ayodhya: आदित्य ठाकरे के अयोध्या दौरे पर बोले संजय राउत- धार्मिक यात्रा है, राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का कोई इरादा नहीं

Kanpur Violence पर आजमगढ़ से BJP प्रत्याशी निरहुआ ने कहा- 'ऐसे उपद्रवियों की अच्छे से होगी दवा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget