एक्सप्लोरर

UP News: उन्नाव में एयरफोर्स के जवान का हुआ अंतिम संस्कार, राजस्थान में ड्यूटी के दौरान गिरने से हो गई थी मौत

Unnao Air Force Jawan Death: उन्नाव के रहने वाले एयरफोर्स कर्मी आदर्श का शव तिरंगे में लिपटा स्वर्गधाम में ले जाया गया, जहां जवानों ने अपने दिवंगत साथी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी.

Indian Air Force Personnel Death: उत्तर प्रदेश (UP) में उन्नाव (Unnao) के सिविल लाइन के कब्बा खेड़ा निवासी एयरफोर्स कर्मी का शनिवार दोपहर ड्यूटी के दौरान गिरकर निधन हो गया था. सोमवार को दिवंगत का पार्थिव शरीर नगर के मिश्रा कॉलोनी शमशान घाट लाया गया, जहां गॉड ऑफ ऑनर के बीच परिजनों ने अंतिम संस्कार किया. इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. कब्बा खेड़ा निवासी दीपक तिवारी के 33 साल के बेटे आदर्श (Adarsh) उर्फ गोलू की राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर (Barmer) के चौहटन बॉर्डर पर ऑन ड्यूटी गिरने से मौत हो गई थी. सूचना के बाद परिवार को लोग राजस्थान पहुंचे थे.

परिजनों के पहुंचने के बाद एयरफोर्स के अधिकारियों ने उनका पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव लेकर उन्नाव स्थित घर पहुंचे, जंहा लोगों का हुजूम उमड़ गया. सोमवार को कानपुर एयरफोर्स के अधिकारी एसएन कुमार ने दिवंगत जवान के अंतिम संस्कार की तैयारी करवाई, जहां शव देख परिजनों में कोहराम मच गया. इसके बाद परिजन लेकर मिश्रा कॉलोनी शमशान घाट पहुंचे. यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी.

बड़े भाई की दो साल पहले हो गई थी मौत

इस दौरान सैन्य जवानों के बीच दिवंगत जवान का शव तिरंगे में लिपटा स्वर्गधाम में ले जाया गया, जहां जवानों ने अपने दिवंगत साथी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी. मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय प्रभारी विमल द्विवेदी भी शहीद के घर पहुंचे. वह भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए. बता दें कि मृतक आदर्श के बड़े भाई आकाश तिवारी की करीब दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी. परिजन बड़े बेटे का गम अभी भूल भी न पाए थे. छोटा बेटा आदर्श भी हमेशा के लिए साथ छोड़ गया. हंसी-खुशी वाले परिवार में दो साल में गमों के बादल छा गए, जो भी सुनता उसकी आंखों में आंसू आ जाते. मृतक आदर्श की एक साल की बेटी भी है.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर CM योगी का एलान- यूपी की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget