एक्सप्लोरर

उन्नाव: मुआवजे की मांग को लेकर किसान उग्र हुये, पावर हाउस में रखे पाइपों को किया आग के हवाले

उन्नाव में जमीन अधिग्रहण को लेकर मुआवजे की मांग कर रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। आज किसानों ने पावर हाउस में रखे पाइपों में आग लगा दी। मौके पर स्थिति काबू करने के लिये भारी फोर्स तैनात की गई है

लखनऊ, एबीपी गंगा। उन्नाव में जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजे की मांग कर रहे हजारों किसान उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार से जारी यह बवाल रविवार को भी जारी रहा। आज किसानों के हंगामे ने हिंसक रूप ले लिया है। भड़के किसानों ने कथित तौर पर पावर हाउस में रखे पाइपों में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच आईजी लॉ एंड आर्डर प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुये कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। कुछ लोग गड़बड़ी फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को भड़काने वालों में बिचौलिए हैं। एहतियात के तौर पर एक कंपनी पीएसी भेजी जा चुकी है। डीएम और एसपी हालात को काबू करने की कोशिश में जुटे हैं।

उन्नाव: मुआवजे की मांग को लेकर किसान उग्र हुये, पावर हाउस में रखे पाइपों को किया आग के हवाले

पूरा मामला यूपीएसआईडीसी की ट्रांसगंगा सिटी का है, जहां तीन साल से किसान अधिग्रहण की शर्तें पूरी न किये जाने के कारण शनिवार से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। किसानों ने जेसीबी और गाड़ी पर पथराव किया है। जिसके बाद जिला प्रशासन की तरफ की तरफ से 12 थानों फोर्स और कई कंपनी पीएसी को मौके पर भेजा गया। इसके साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तहसील विभाग के अधिकारी भी मौके पर भेजे गए। प्रशासन द्वारा शनिवार को सुबह किसानों की जमीन पर जेसीबी चलवाये जाने के बाद किसान उग्र हो गए। खेतों पर जेसीबी चलने के बाद किसान उग्र हो गए। किसानों ने नाराज होकर जेसीबी पर पथराव कर दिया । ट्रांसगंगा सिटी में अभी हंगामा जारी है । मौके पर भारी फोर्स तैनात है ।

शनिवार की सुबह ट्रांस गंगा सिटी पर कब्जा लेने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम से किसान भिड़ गए। पुलिस को धक्का देते हुए आगे बढ़े किसानों ने जेसीबी मशीन और प्रशासनिक अफसर की कार तोड़ दी और जमकर हंगामा किया। करीब ढाई साल से ट्रांस गंगा सिटी के मुआवजे की मांग को लेकर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि उनको न तो उचित मुआवजा दिया गया और ना ही पुनर्वास की व्यवस्था की गई। वह सरकार से मांग कर रहे हैं कि उनके भूमि का मौजूदा समय के अनुसार मुआवजा दिया जाए तथा पुनर्वास समेत किसानों के लिए ट्रांस गंगा सिटी में बेहतर सुविधा दी जाए। इस ढाई वर्ष के दौरान करीब एक दर्जन बाद किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो चुकी है।

किसानों को दिया जा चुका है मुआवजा जिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय का कहना है कि किसानों का जो मुआवजा था उसे दिया जा चुका है। एक नहीं दो बार उनको मुआवजा दिया गया है। उसके बाद भी किसान अपनी जिद पर अड़े हैं। प्रशासन के पास उनका कोई बकाया नहीं है। इसको लेकर शासन स्तर पर कई बार बातचीत हो चुकी है लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget