एक्सप्लोरर

उन्नाव केस: दोनों पीड़िताओं का हुआ अंतिम संस्कार, भारी पुलिस बल रहा तैनात

पुलिस ने कहा कि लड़कियों के विसरा को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच के लिए 6 टीमें बनाईं हैं.

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की दोनों पीड़िताओं का अंतिम संस्कार हो गया है. नाबालिग होने की वजह से दोनों लड़कियों को गांव के पास ही एक खेत में दफ़नाया गया है. पीड़िताओं के परिजनों, कुछ ग्रामीणों और पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले स्थित बबुरहा गांव में तीन नाबालिग लड़कियां बेहोशी की हालत में पाई गई थीं. इनमें से दो लड़कियों को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीसरी लड़की को गंभीर हालत में कानपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था. ये लड़कियां बुधवार रात को गांव के एक खेत में बेसुध हालत में मिली थीं. गुरुवार रात को लड़कियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए थे. पुलिस ने कहा कि लड़कियों के विसरा को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है.

राज्य मानवाधिकार आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्नाव के पुलिस अधीक्षक से दो हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी है. यूपी महिला आयोग बच्चियों के घर जाएगा. यूपी महिला आयोग के सदस्य वहां सदस्यों से बात कर पूरी जानकारी लेंगे और घटनास्थल का भी निरीक्षण करेंगे.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चियों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस ने बताया कि दोनों दलित लड़कियों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मृतक दोनों लड़कियों की मौत जहर से हुई है. रिपोर्ट में किसी भी तरह की अंदरूनी या बाहरी चोट नहीं आई है. आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा, परिवार के बयान के आधार पर जांच हो रही है, आगे फॉरेंसिक जांच से बातें साफ होंगी. परिवार के आरोप और पुलिस की जांच में इस अंतर को समझिए .

परिवार इसे हत्या बता रहा है तो पुलिस को शक है कि ये ऑनर किलिंग का मामला हो सकता है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच के लिए 6 टीमें बनाईं हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए DGP हितेंद्र चंद्र अवस्थी से रिपोर्ट तलब की है. वहीं, एससी कमीशन ने यूपी के डीजीपी और मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है.

ये भी पढ़ें-

UP Budget 2021: राज्यपाल के अभिभाषण में दिखी बजट की झलक, इन योजनाओं पर रहेगा फोकस

सपा का अनोखा प्रदर्शन, बाइक और गैस सिलेंडर की अर्थी निकालकर जताया महंगाई का विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget