एक्सप्लोरर

उन्नाव में गालीबाज BJP विधायक का वीडियो वायरल, युवक को थप्पड़ों से मारा, जमकर हुई किरकिरी

मोहान विधानसभा से बीजेपी पार्टी से दूसरी बार विधायक बृजेश रावत का सोशल मीडिया (Social Media) पर 24 सेकंड का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ. अब विधायक की प्रतिक्रिया आई है.

Unnao News: अपने विवादित कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहने वाले उन्नाव के मोहान विधायक बृजेश रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें वह एक युवक को भद्दी-भद्दी गालियां देने के साथ ही उसे थप्पड़ों से जमकर पीटा है. पास में खड़ी महिलाओं को भी विधायक ने नहीं बख्शा है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया कई यूजर्स ने इसकी निंदा की है फिलहाल इस पूरे मामले पर विधायक में अपनी सफाई दी है.

मोहान विधानसभा से बीजेपी पार्टी से दूसरी बार विधायक बृजेश रावत का सोशल मीडिया पर 24 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें वह एक आम की बाग में बाइक पर बैठे युवक को थप्पड़ों से मारा और जमकर गालियां दी हैं. साथ ही उसकी बाइक की चाबी निकाली और कलर पड़कर धमकी दी. इस दौरान पास में ही खड़ा एक युवा के वीडियो बना रहा था, जिस पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने यह बात विधायक को बताई तो विधायक ने वीडियो बनाने वाले युवक को भी गंदी-गंदी गालियां दी और पीछे खड़ी महिलाओं को भी नहीं बख्शा. 

यूपी में इन स्कूलों के लिए खतरे की घंटी! सीएम योगी के सख्त निर्देश से बदल जाएगा ये 'सिस्टम'?

क्या बोले विधायक
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद विधायक बृजेश रावत ने बताया है कि एक हमारा छोटा भाई है जो प्राइमरी में टीचर है. जिसको हमने पढ़ाया लिखाया वह आया बिना मेरे बताए गांव में जो बाग है उसके गेट का ताला तोड़ कर आम की के पेड़ों की अमिया तुड़वा चुका था. हमें सूचना मिली तो मैं मौके पर पहुंचा हमने देखा कि पूरे बाग में अमिया फैली हुई थी. वह कच्ची थी और किसी लायक नहीं थी रंजिशन तोड़ के बराबर कर दिया. उसमें बगल के गांव का भतीजा था जो चाचा कह रहा था तो हमने कहा तुम अमिया तुड़वाने में शामिल हो रोज मिलते हो बात नहीं सकते हो और अमिया तोड़ रहे हो.

विधायक ने कहा कि मैंने उसको भी डाटा यह जो वीडियो वायरल किया गया है, उन लोगों ने बड़ी होशियारी से क्योंकि प्लान करके वीडियो बनाया गया है और कुछ नहीं दिखाया जहां पर मेरा पक्ष है. जहां पर मैं दिख रहा हूं उतना ही वीडियो काट छांटकर वायरल किया गया. हमें खेद है जिसे हमने पुत्र समझ कर पाला पोशा वह हमारे साथ इस तरीके से बदतमीजी कर रहा है. इस बात का हमें दुख है जिस तरह से उन्होंने कृत किया है वह शोभनीय नहीं है.
 
वहीं वीडियो में विधायक द्वारा मार खा रहे युवक कुलदीप ने बताया कि मामला यह है कि विधायक जी के भाई उन्नाव से गांव आए हुए थे. उन्होंने हमसे कहा कि आम तोड़ना है, हम बात तक साथ चले गए अमिया तोड़ रहे थे. इसके बाद विधायक चाचा जी आ गए. कच्ची अमिया टूटी देखा तो गुस्से में आ गए उसी गुस्से में हमे थप्पड मर दिया हमें चाचा से कोई नाराजगी नहीं.

(जितेंद्र मिश्रा आजाद की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget