एक्सप्लोरर

यूपी: कोई भूखा न सोये इस तर्ज पर काम करता है उरई का ये अनोखा अनाज बैंक, कोरोना काल में बना वरदान

बुंदेलखंड का ये अनाज बैंक चर्चा में है. कोई गरीब भूखा न सोये उसी तर्ज पर काम करता है. यही नहीं, कोरोना के दौरान विषम परिस्थितियों में भी ये बैंक अपना काम बखूबी करता रहा.

जालौन. कोई भी शख्स भूखे पेट नहीं सोए इसको लेकर बुंदेलखंड के उरई में विशाल भारत संगठन द्वारा संचालित अनोखा अनाज बैंक खोला गया. यह एक ऐसा बैंक है जहां लेन-देन जमा निकासी सब कुछ अनाज के रूप में होता है और ब्याज के रूप में उसे आत्म संतुष्टि मिलती है. बनारस में चल रही इस मुहिम से प्रेरित होकर जिले में इस बैंक का तीन साल पहले शुभारम्भ किया गया. यह प्रयास आज विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है.

किसी वरदान से कम नहीं है अनाज बैंक

कोरोना काल में मजलूमों को वास्तविक मदद यहां से मिली. जब जमीनी हकीकत जानने हम अनाज बैंक पहुंचे और उस मध्यमवर्गीय तबके से नीचे जीवनयापन कर रहे लोगों से मिले, तो लगा कि मजबूर लोगों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है. वैसे इस अनाज बैंक की स्थापना विश्व के पहले अनाज बैंक के संस्थापक डा. राजीव श्रीवास्तव की प्रेरणा से बुंदेलखंड के शहर उरई में डा. अमिता सिंह के नेतृत्व खोला गया. यह अनाज बैंक अस्थाई तौर पर नवंबर 2017 से कार्य कर रहा है. इस बैंक का संचालन एक कॉमर्शियल बैंक की तरह ही किया जाता है. जिस में समाजसेवी और इच्क्षुक लोग अपना इस बैंक में अपना जमा खाता खुलवाते हैं और उस खाते में सहायता के तौर पर खाद्य सामग्री जमा करते हैं. जिसकी प्रॉपर एंट्री की जाती है और बैंक के तरीके ही एक लेज़र मेंटन किया जाता है. इसी तरह लाभार्थियों का भी निकासीखाता खोला जाता है, जिसमें लाभ पाने वाले व्यक्ति का प्रॉपर बैंक खाते के तरीके से उनका जमीनी निरीक्षण कर खाता खोलकर उनको अनाज बैंक के माध्यम से लाभ पहुंचाया जाता है. और बैंक की तरफ से उनकी पास बुक भी बनाई जाती है जिसमे हर महीने की राशन की एंट्री की जाती है

कोरोना काल में बढ़ चढ़कर की मदद

लाभार्थियों ने बताया कि यहां आलू, तेल, आटा समेत रसोई की सारी चीजें नि:शुल्क दी जाती हैं और समय-समय पर कपड़े भी दिए जाते हैं. कोरोनाकाल में इस बैंक से जरूरत की सभी सामग्री मिली है. बहुत अच्छा लगता है जब कोई मदद करता है. बैंक के खाताधारक ने बताया कि इस अनोखे बैंक के माध्यम से उन जरूरतमंद और गरीब लोगों को लाभ पहुंचाया जाता है जिनका कोई सहारा नहीं है. बैंक का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी भूखा न रहे, इसी तर्ज पर बैंक काम कर रहा है. कोरोनो काल में बैंक ने बढ़ चढ़कर गरीबो की मदद की है. निश्चित तौर पर इस बैंक ने जनपद ही नहीं पूरे बुंदेलखंड में एक अलग ही पहचान बनाई है.

कॉमर्शियल बैंक के सिस्टम को करता है फॉलो

बैंक की महाप्रबंधक डॉ अमृता सिंह ने बताया कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ राजीव श्रीवास्तव ने इस संस्था को संचालित करते हैं, हम लोगों को मीडिया के माध्यम से इस संस्था के बारे में जानकारी हुई थी. बैंक बिल्कुल कॉमर्शियल बैंक की तरह फॉलो करते हैं. हम पैसा लेने में विश्वास नहीं रखते. आप हमें जो गेंहू, तेल, आटा, चावल देते हैं, उसका विवरण आपको जमा खाते में मिलता है. आप आज या 10 साल बाद भी उस खाते को देख सकते हैं. जरूरत मंदों के स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए निकासी खाता भी बनाया जाता है. जिसकी पासबुक बनती है, पूरा विवरण लेन देन उसमे अंकित होता है. हमारे चयन में निराश्रित, विधवा, बेहद गरीब और किसी घटना दुर्घटना में किसी महिला के साथ हुई अनहोनी से जुड़ी हुई महिलाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाता है.

खातों का रख जाता है ध्यान

क्रॉस चेक भी कराया जाता है. बुजुर्ग महिलाओं को जीवन भर मदद यहां से की जाती है लेकिन कोई महिला अगर कुछ समय बाद सक्षम हो जाती है तो उसका खाता बंद कर दूसरी महिला का खाता खोल दिया जाता है. कोरोना काल में हमारा अनाज बैंक अपनी गति से चलता रहा लेकिन सम्पूर्ण लॉक डाउन के दौरान जब बहुत ही विषम परिस्थितियां थी, तब जिलाधिकारी जालौन डॉ मन्नान अख्तर ने अपनी ओर से दो बार खाद्यान उपलब्ध कराया. उनकी ओर से हमे मदद मिली बाकी हम लोग अपने ही श्रोतों से इस अनाज बैंक को संचालित करते हैं, सरकार की मदद की आशा में हमने ये बैंक नहीं खोला था. लेकिन सरकार अगर मदद करेगी तो इस बैंक को हम और अच्छी तरह से चला सकेंगे.

ये भी पढ़ें.

सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स को मिली जमानत, दो साल तक सोशल मीडिया का नहीं कर सकेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget