एक्सप्लोरर

Budget 2024: बजट पर डिंपल यादव ने कहा- 'इस देश की जनता को कहीं कुछ हासिल नहीं हुआ'

Budget 2024: समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव और राम गोपाल यादव ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसकी आलोचना की है.

Union Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पूर्ण बजट संसद में पेश किया. बजट में समाज के विभिन्न तबकों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है. खासकर युवाओं, महिलाओं और कृषि क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा है. हालांकि समाजवादी पार्टी ने इस बजट की आलोचना की है. उन्होंने इस बजट को निराशाजनक बजट बताया है.

डिंपल यादव ने कहा कि मैं समझती हूं कि जब दस वर्ष गुजर गए हैं और इस देश की जनता को कहीं कुछ हासिल नहीं हुआ है. केवल कुछ लोगों को ही मिला है. यह बजट भी निराशाजनक बजट है. इस बजट में महिलाओं के लिए कोई बात की ही नहीं गई. ना महिलाओं की पेंशन देने की बात कही गई, ना उनकी स्वास्थ्य और ना उनकी सुरक्षा की बात कही गई. 

पुराने ऐलानों के भरोसे रह गया यूपी! वित्त मंत्री के बजट भाषण में राज्य के लिए नया कुछ भी नहीं?

यूपी को खाली छोड़ दिया- डिंपल यादव
उन्होंने बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए बड़े ऐलानों पर कहा कि क्योंकि सरकार पूर्ण बहुमत में नहीं हैं. यह सरकार बिहार और आंध्र प्रदेश के अधीन है. उत्तर प्रदेश ने लगातार इस सरकार को मजबूत बनाया है. इस बार भी उनके 32 या 33 सांसद हैं. इस बार भी उत्तर प्रदेश को रिक्त छोड़ दिया गया है. इतने बड़े प्रदेश को कुछ नहीं मिला है. 

वहीं रामगोपाल यादव ने कहा, 'यह बहुत ही निराशाजनक बजट है. वित्त मंत्री जी ने डेढ़ घंटे के भाषण में उत्तर प्रदेश जैसे राज्य को देना तो छोड़िए, नाम तक नहीं लिया है. ग्रामीण क्षेत्र को पूरी तरह से नजर अंदाज किया गया है. कृषि के क्षेत्र में ना के बराबर पैसा दिया गया है. स्वास्थ्य के मामले में जो बजट का पांच फीसदी होना चाहिए था वो दो फीसदी भी नहीं हुआ.'

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बीएसपी चीफ मायावती ने एक सुर में इस बजट की आलोचना की है. हालांकि हर तरफ बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए बजट में किए गए बजट ऐलानों की चर्चा हो रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget