एक्सप्लोरर

बॉलीवुड की अधूरी प्रेम कहानियां, इश्क सच्चा वही जिसको मिलती नहीं मंज़िले

आपको पता है ज़िन्दगी में सबसे मायूस होने वाली बात क्या है, जब कोई इंसान किसी से प्यार करता है और किसी भी कारण से आपको उसे अपनी ज़िन्दगी से जाने देना पड़ता है। वो कहते है ना सच्चे प्यार की कहानी को कोई अंत नहीं होता।

एंटरटेनमेंट डेस्क। एक ही पल में कोई आपकी जिंदगी में सबसे करीब आ जाए और दूसरे ही पल में आपको उसे अपनी ज़िन्दगी से दूर करना पड़े सोचो उस पर क्या बीतती होगी। जी हां आज हम आपको कुछ लव अधूरी स्टोरीज के बारे में बताएंगे जो सितारे चाह कर भी साथ नहीं हो पाए या बॉलीवुड के कुछ सितारे जो अपना प्यार नहीं पा सकें।

मिनाक्षी शेषाद्रि और कुमार सानू

बॉलीवुड की अधूरी प्रेम कहानियां, इश्क सच्चा वही जिसको मिलती नहीं मंज़िले

सबसे पहले बात करते है मिनाक्षी शेषाद्रि और कुमार सानू की, जो एक जानी–मानी अदाकारा और एक बहुत ही उम्दा क्लासिकल डांसर है। कुमार सानू ने दो दशक के सबसे पॉपुलर गाने गाए है। दोनों की कामयाबी अपने-अपने चरम पर थी। दोनों की मुलाकात ‘जब कोई बात बिगड़ जाये’ गाने के सेट पर हुई और उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया लेकिन बात तब बिगड़ गयी जब कुमार सानू की पहली पत्नी से तलाक का मामला सामने आया। फिर उसके बाद क्या था मिनाक्षी शेषाद्रि ने कुमार सानू से अपनी राहे अलग कर ली और अमेरिका के एक इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर ली।

ऋतिक और करीना

बॉलीवुड की अधूरी प्रेम कहानियां, इश्क सच्चा वही जिसको मिलती नहीं मंज़िले

अब बारी आती है ऋतिक रोशन और करीना कपूर। ये बात बहुत कम लोग जानते है कि एक टाइम पर ऋतिक रोशन और करीना कपूर एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। ये बात तब की है जब ऋतिक रोशन सुजेन खान को डेट कर रहे थे। लेकिन प्यार की ताकत ही कुछ ओर है किसी को भी किसी से हो ही जाता है। हालांकि, इन दोनों का प्यार ज्यादा दिनों तक नहीं चला और ऋतिक रोशन ने सुजेन से शादी कर ती थी। फिर उसके बाद करीना कपूर को प्यार शाहिद कपूर से हो गया था।

संजय दत्त और माधुरी

बॉलीवुड की अधूरी प्रेम कहानियां, इश्क सच्चा वही जिसको मिलती नहीं मंज़िले

बॉलीवुड में सबसे चर्चित लव स्टोरी संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की कहानी रही है। संजय की शादी सबसे पहले ऋचा शर्मा से हुई लेकिन पत्नी की मौत कैंसर की वजह हो गई। एक समय ऐसा आया की संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक दूसरे के करीब आ गए थे। लेकिन किसी को भी इनकी नजदीकियां रास नहीं आयी। क्योकि उस समय संजय दत्त एक बैड बॉय के रूप में सामने आये और माधुरी दीक्षित ने अपनी खुशिया डॉक्टर नेने के साथ ढूंढ ली।

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर

बॉलीवुड की अधूरी प्रेम कहानियां, इश्क सच्चा वही जिसको मिलती नहीं मंज़िले

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक दूसरे को बचपन से जानते थे। क्योंकि बॉलीवुड में बच्चन और कपूर खानदान का बोलबाला हैं। अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की नजरे एक दूसरे से टकराई और शुरू हो गया प्यार का सिलसिला। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की रिंग सेरेमनी हुई थी। ये प्यार की मुलाकातें गुपचुप तरीके से चलती रहीं। पारिवारिक रिश्तों में खटास की वजह से दोनों दूर हो गए। उसके बाद दोनों में प्यार की सिवा कुछ नहीं था लेकिन वक़्त को कुछ और ही मंजूर था। अभिषेक और करिश्मा ने कभी अपने रिलेशनशिप का खुलासा मीडिया के सामने नहीं किया।

दिलीप और मधुबाला

बॉलीवुड की अधूरी प्रेम कहानियां, इश्क सच्चा वही जिसको मिलती नहीं मंज़िले

मधुबाला इतनी खूबसूरत थी कि कहा जाता था कि उनकी खूबसूरती एक मुर्दे में जान डाल दे। दिलीप कुमार और मधुबाला का अफेयर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अफेयर में से एक है। दिलीप कुमार ने अपनी बायोग्राफी 'द सबस्टांस एंड द शैडो' में मधुबाला से अफेयर का भी जिक्र किया है। दिलीप कुमार भी इससे ना बच सके और उनके कायल हो गए। ये प्यार सात साल तक चला था। मधुबाला के पिता की नाखुशी के वजह से परवान ना चढ़ पाया और दोनों ने अलग होना ही ठीक समझा।

गुरुदत्त और वहीदा

बॉलीवुड की अधूरी प्रेम कहानियां, इश्क सच्चा वही जिसको मिलती नहीं मंज़िले

गुरुदत्त एक बहुत ही महान निर्माता, निर्देशक और अभिनेता थे। गुरुदत्त वहीदा से बेपनाह मुहब्बत करते थे। उनके बैनर की हर फिल्म में वहीदा के अलग से सीन लिखे जाते थे। गुरुदत्त बिना वहीदा के गुरुदत्त फिल्म की कल्पना भी नहीं करते ‌थे। फिल्म का निर्देशक कोई हो, अगर दृश्य में वहीदा है तो उसका निर्देशन वह खुद करते ‌थे। गुरुदत्त ने गीता रॉय से शादी की थी। वहीदा रेहमान से नजदीकियां उनकी घरेलू ज़िंदगी को बेरंग करने लगी। गुरुदत्त दोनों से प्यार करते थे लेकिन हिन्दू लॉ के मुताबिक आप दो लोगो से शादी नहीं कर सकते थे। गुरुदत्त ने दुनिया को छोड़कर अपनी तन्हाई को गले लगा लिया और कई बार खुदखुशी करने की कोशिश की और आखिरी बार वो दुनिया से चले गए।

संजीव कुमार और हेमा मालिनी

बॉलीवुड की अधूरी प्रेम कहानियां, इश्क सच्चा वही जिसको मिलती नहीं मंज़िले

संजीव कुमार के लिए लडकियां अपना दिल हथेली पर लेकर घूमती थी। संजीव कुमार को ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से बेपनाह मोहब्बत थी। हेमा भी उन्हें पसंद करती थे लेकिन इसी बीच धर्मेंद्र हेमा की जिंदगी में आए जिसके बाद हेमा ने धर्मेंद्र से शादी का फैसला किया और संजीव कुमार के शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया। वो उनसे इतना प्यार करते थे की दुबारा किसी से प्यार ना किया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget