एक्सप्लोरर

Exclusive: उमेश पाल शूटआउट केस में फिल्म स्टार 'सलमान खान की एंट्री', बड़े मियां-छोटे मियां ने उल्लू और मुर्गी से कराई हत्या

Prayagraj News: अतीक अहमद का बेटा फिल्म स्टार सलमान खान का बड़ा प्रशंसक है. फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान ने जिस तरह बड़े-बड़े बाल रखे थे, असद भी उसी स्टाइल में लंबे बाल रखता था.

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल शूटआउट केस में फिल्म स्टार सलमान खान (Salman Khan) की भी एंट्री हो गई है. इसके अलावा बड़े मियां और छोटे मियां समेत कई चौंकाने वाले नाम भी सामने आए हैं. दरअसल माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के साथ ही उसके परिवार और गिरोह ने बीएसपी विधायक राजू पाल मर्डर केस के गवाह उमेश पाल की हत्या की साजिश काफी दिन पहले ही रच ली थी. गुजरात की साबरमती और यूपी की बरेली जेल में रची गई इस साजिश में पहले ही यह तय किया गया था कि वारदात के पहले और बाद में कोई भी अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेगा. करीब 10 दिन पहले ही वारदात में शामिल सभी लोगों को एक-एक आईफोन और तीन-तीन सिम कार्ड दिए गए थे.

यह भी तय किया गया था कि आईफोन पर ऐप के जरिए बातचीत में कोई भी व्यक्ति एक दूसरे का नाम नहीं लेगा और कोड वर्ड के जरिए ही बातचीत की जाएगी. इसी आधार पर वारदात में शामिल सभी लोगों के नाम के अलग कोड वर्ड तैयार किए गए थे और बातचीत में नाम के बदले उन्हीं कोड वर्ड का इस्तेमाल किया जाता था. पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के पुश्तैनी घर से जो रजिस्टर बरामद किया है, उसमें इन कोड वर्ड्स को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इसके अलावा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अतीक अहमद के मुंशी-ड्राइवर और नौकर से भी पुलिस को कोड वर्ड्स को लेकर तमाम अहम जानकारियां हासिल हुई हैं. पुलिस द्वारा अब तक की गई पड़ताल में वारदात में शामिल तमाम लोगों के कोड वर्ड का खुलासा हो गया है.

पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक कोड वर्ड तैयार करने का आइडिया अतीक अहमद के एक ऐसे बेटे का था जो वारदात में सीधे तौर पर शामिल नहीं था. इसी बेटे ने सभी नामों का कोड वर्ड भी तैयार किया था. जिस पर बाद में अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन वा वारदात में शामिल दूसरे लोगों ने मुहर लगाई थी. शाइस्ता ने ही तकरीबन डेढ़ दर्जन लोगों को आईफोन और सिम कार्ड के साथ ही पैसे भी दिए थे. साबरमती और बरेली जेल में भी आईफोन भेजे गए थे.

बंद माफिया अतीक अहमद को 'बड़े' नाम दिया गया था
सूत्रों के मुताबिक उमेश पाल शूटआउट केस की साजिश के दौरान गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद को 'बड़े' नाम दिया गया था. इसी तरह यूपी की बरेली जेल में बंद अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को छोटे कोड वर्ड दिया गया था. इसी तरह वारदात में शामिल पांच-पांच लाख रूपए के इनामी पांचों शूटर्स के नाम के भी कोड वर्ड तैयार किए गए थे. इलेक्ट्रिक शॉप में छिपकर फायरिंग करने वाले शूटर गुलाम को उल्लू कोड वर्ड दिया गया था. शूटर गुड्डू मुस्लिम के परिवार वाले चिकन शॉप चलाते हैं, इसलिए कोड वर्ड में उसका नाम मुर्गी रखा गया था. शूटर अरमान बिहार के सासाराम का रहने वाला है, इसलिए उसे बिहारी कोड वर्ड दिया गया. शूटर विजय चौधरी इसी नाम से जाना जाता था इसलिए कोड वर्ड में उसका नाम उस्मान रखा गया था.

अतीक अहमद का बेटा फिल्म स्टार सलमान खान का बड़ा फैन है
सबसे चर्चित शूटर माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को राधे कोड वर्ड दिया गया था. दरअसल अतीक अहमद का बेटा फिल्म स्टार सलमान खान का बड़ा प्रशंसक है. फिल्म तेरे नाम में सलमान खान ने जिस तरह बड़े-बड़े बाल रखे थे, असद भी उसी स्टाइल में लंबे बाल रखता था. फिल्म तेरे नाम में सलमान खान ने राधे का किरदार निभाया था, इस वजह से उसे राधे कोड वर्ड दिया गया था. शूटआउट में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने भी अहम भूमिका निभाई थी. वह साजिश वाली बैठकों में शामिल भी होती थी. इसी वजह से पहले उसे गाडमदर कोड एलाट किया गया. हालांकि गॉड मदर कोड से किसी महिला के बारे में बातचीत किए जाने का एहसास होता इसलिए बाद में शाइस्ता परवीन का कोड बदल दिया गया और उसे गॉड मदर के बदले साईं बाबा कोड वर्ड से पुकारा जाने लगा.

UP News: सीएम योगी की सख्त चेतावनी, कहा- 'ऐसा किया तो काटने पड़ जाएंगे जेल के चक्कर, पूरे परिवार को...'

आसाद कालिया को लंगड़ा नाम दिया गया था
इस पूरी वारदात में अतीक अहमद के परिवार के अकाउंट का काम देखने वाले आसाद कालिया का भी बेहद अहम रोल था. आरोप है कि आसाद कालिया ने ही शूटर साबिर को राइफल मुहैया कराई थी. उसे कमर में दर्द रहता है. इस वजह से वह अक्सर तेज नहीं चल पाता है. इसके चलते आसाद कालिया को लंगड़ा नाम दिया गया था. अतीक के मुंशी को मुनीम कोड वर्ड दिया गया था. बहनोई डॉक्टर अखलाक पेशे से चिकित्सक है लिहाजा उसे डॉ कोड वर्ड दिया गया था. यह सारे कोड वर्ड जांच एजेंसियों ने डी कोड कर लिए हैं. 

तमाम लोगों के कोड का पुलिस पता नहीं लगा सकी है
हालांकि अभी तमाम लोगों के कोड का पुलिस पता नहीं लगा सकी है. सूत्रों के मुताबिक कुछ लोगों को पंडित, तोता, बल्ली, कछोली, सैम, हलवाई, शेरू, रसिया और माया कोड वर्ड भी एलाट किए गए थे. इसके अलावा मैडम कोड वर्ड भी अलॉट किया गया था. शाइस्ता के अलावा दूसरी मैडम कौन है, यह अभी सस्पेंस है. पुलिस को उम्मीद है कि वारदात में सीधे तौर पर शामिल शूटरों और गैंग की गॉड मदर कहीं जाने वाली शाइस्ता परवीन पकड़े जाने पर ही दूसरे कोड भी खुल सकेंगे. पुलिस को इन कोड वर्ड्स के बारे मे 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए 5 आरपियों और कुछ घंटे पहले अतीक अहमद के घर से बरामद हुए रजिस्टर से जानकारी मिली है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget