एक्सप्लोरर

UKPSC Patwari Exam 2023: उत्तराखंड में पेपर लीक के बाद पटवारी भर्ती पुनर्परीक्षा आज, पुलिस व खुफिया तंत्र हाई अलर्ट पर

Patwari Exam 2023: पटवारी लेखपाल परीक्षा 8 जनवरी को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के बाद आयोग ने परीक्षा को निरस्त कर दिया था, जिसके बाद 12 फरवरी को पुन परीक्षा का फैसला किया गया था.

UKPSC Patwari Exam 2023: उत्तराखंड (Uttarakhand) में नौकरी की मांग को लेकर युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बीच आज रविवार को एक बार फिर से प्रदेश भर में पटवारी भर्ती पुनर्परीक्षा (Patwari Exam) आयोजित की जा रही है. ये परीक्षा प्रदेश के कुल 498 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें डेढ़ लाख से अधिक युवा शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर पुलिस (Police) प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां की गई हैं. पिछली बार हुई गड़बड़ियों को देखते हुए हर बात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. 

पटवारी लेखपाल परीक्षा 8 जनवरी को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के बाद आयोग ने परीक्षा को निरस्त कर दिया था, जिसके बाद आज फिर से इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. उत्तराखंड लोकसेवा आयोग के मुताबिक पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 498 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस परीक्षा में डेढ़ लाख से ज्यादा अभ्यार्थी शामिल होंगे. ये परीक्षा राजस्व विभाग में पटवारी- लेखपाल के कुल 563 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई है. 

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा

पटवारी भर्ती पुनर्परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को सतर्क रहने को कहा है. यहां पर सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन से लेकर खुफिया तंत्र तक हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि जरा सी भी गड़बड़ी होने पर प्रशासन को पता चल सके है. देहरादून में धारा 144 लागू की गई है.  

पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेशभर में निशुल्क बस सेवा प्रदान की गई है. परीक्षा केंद्रों पर भी नकल को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लू टूथ, ईयरफोन और विभिन्न प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर मनाही की गई है. ये परीक्षा 11 बजे से शुरू होगी. परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए कहा गया है. 

ये भी पढ़ें- Chitrakoot News: अब्बास अंसारी की पत्नी को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, अवैध तरीके से पति से मिलने पहुंची थी जेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget