एक्सप्लोरर

स्कूटी से छात्रा को गिराकर मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पहले से इन पर कई मुकदमे दर्ज

उधम सिंह नगर में आईफोन लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने एक लड़की के हाथ से मोबाईल छीनकर फरार हुए थे. इनके पास से आईफोन समेत कई अन्य चोरी के सामान भी बरामद हुए है.

Udham Singh Nagar Crime News: उधम सिंह नगर जिले की रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत दंपति से आईफोन लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से आईफोन समेत दस फोन और दो बाइक बरामद की. आरोपियों ने पूर्व में पंतनगर थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देकर भागने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में पूर्व में लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं.

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र भदईपुरा किच्छा रोड निवासी राहुल शर्मा पुत्र तेज प्रकाश शर्मा 3 मई को अपनी पत्नी मोनिका शर्मा के साथ गाव चौक से अपने घर की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी पर टक्कर मारकर मोनिका शर्मा के हाथ से आईफोन 14 प्लस लूटकर फरार हो गए. जिसकी सूचना पीड़ित दंपति ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को दी, लिखित सूचना के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया.

दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार
चोरी की सूचना मिलने के बाद एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने पुलिस टीम का गठन कर जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिये. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी, पुलिस टीम ने लूट की घटना में लिप्त संजू कुमार उर्फ रघु एवं अंशु को पप्पू ढाबे के निकट से 12 मई को गिरफ्तार कर लिया. 

आरोपी के पास से लूट के सामान हुए बरामद
आरोपियों के पास से लूटा हुआ आईफोन 14 प्लस समेत अन्य 9 मोबाइल फोन, एक बुलेट एवं एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की हैं. वही आरोपियों ने 2023 में पंतनगर थाना क्षेत्र में एक लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहें थें तभी एसआई मोहन भट्ट ने इन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन्हें घायल कर दिया था. पूर्व में आरोपियों पर पंतनगर थाना क्षेत्र में कई लूट, हत्या का प्रयास और पुलिस अभिरक्षा से भागने संबंधी संगीन मामले दर्ज हैं.

क्या बोले पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ
लूट की घटना का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि रुद्रपुर कोतवाली के भदईपुरा निवासी राहुल शर्मा पुत्र तेज प्रकाश शर्मा ने 11 मई को कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि 3 मई की रात्रि लगभग 10 बजे मैं अपनी पत्नी के साथ गाबा चौक से अपने घर आ रहा थें, इसी दौरान अमृत अस्पताल के पास पीछे से तेज़ी से आ रही टीवीएस अपाचे हमारी स्कूटी के पास आ गई, और स्कूटी पर टक्कर मारकर मेरी पत्नी के हाथ से उसका आईफोन 14 प्लस छीनकर फरार हो गए. 

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम हुई थी गठित
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित राहुल शर्मा की तरफ से शिकायत मिलने के बाद कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने पुलिस टीम का गठित कर दी. पुलिस टीम ने घटना के आसपास लगें सीसीटीवी कैमरे फुटेज की जांच के बाद आरोपियों को 12 मई को रात्रि पप्पू ढाबे के पास से ट्रांजिट कैंप निवासी अंशु पुत्र स्व0 राजा रस्तोगी एवं मीरगंज जनपद बरेली निवासी संजू कुमार उर्फ रघु पुत्र राजपाल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा हुआ सामान बरामद किया. जो संभवतः बरेली और हल्द्वानी से चोरी की गई है, जिसके बारे में ओर अधिक जानकारी हासिल की जा रही है.

ये भी पढ़ें: नोएडा अथॉरिटी के CEO ने लोगों की बीच जाकर समस्याएं सुनी, प्राइवेट कंपनी पर जुर्माना भी लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget