एक्सप्लोरर

Udham Singh Nagar News: बीजेपी नेता ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया केस

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर में बीजेपी नेता पर महिला और उसकी से छेड़खानी का आरोप लगा है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Udham Singh Nagar Crime News: उत्तराखंड के भाजपा के नेता ने होली के दिन शर्मनाक हरकत कर दी. भाजपा नेता ने एक महिला और उसकी नाबालिग लड़की से शर्मनाक हरकत की. इसके बाद महिला की तहरीर के आधार पर उधम सिंह नगर जिले की ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पार्टी ने छः साल के लिए बाहर कर दिया. जबकि विपक्ष द्वारा इस नेता की गिरफ्तारी की मांग की जा रही हैं.

उधम सिंह नगर जिले के  ट्रांजिट कैंप  क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया कि होली के दिन वार्ड नंबर 8 के पार्षद शिव कुमार गंगवार के घर पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ पार्षद की पत्नी सोना से होली मिलने गई थी. इस दौरान जब वो होली मिलकर वापस जाने लगीं तो पार्षद शिवकुमार गंगवार भी घर पर आ गया, और उसने महिला एवं उसकी नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दीं. जब विरोध किया तो पार्षद धमकी देना लगा.

इसके बाद घटना की जानकारी अपने मकान मालिक को दी. महिला ने मकान मालिक के साथ आकर पार्षद को समझने का प्रयास किया, जिस पर पार्षद शिवकुमार गंगवार एवं उसकी पत्नी सोना ने मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पार्षद शिवकुमार गंगवार एवं उसकी पत्नी सोना के खिलाफ के मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं विपक्ष पार्षद की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है.

बीजेपी ने छः साल के लिए किया निष्कासित
नगर निगम रुद्रपुर के वार्ड नंबर 8 के पार्षद शिवकुमार गंगवार एवं उसकी पत्नी के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने में मुकदमा दर्ज होने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने पार्षद शिवकुमार गंगवार को पार्टी से छः साल के लिए निष्कासित कर दिया है. जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने बताया कि घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए.

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पार्षद एवं उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जबकि नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में पार्षद पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

(वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में वक्फ की जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं! एक्शन की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget