एक्सप्लोरर

उधम सिंह नगर में हमले के प्रयास में नाकाम दबंगों ने कार को किया क्षतिग्रस्त, वीडियो वायरल

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर जिले की रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक घर में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पड़ोस में खड़ी कार पर लाठी, डंडे और तलवार से हमला कर दिया.

Udham Singh Nagar News: देवभूमि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक घर में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घुसने की कोशिश की. लेकिन परिवार ने दरवाजा बंद कर लिया, इसके बाद आरोपी ने घर के बाहर खड़ी कार पर लाठी, डंडे और तलवार से हमला कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. 

पीड़ित परिवार ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को लिखित में तहरीर सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.

गुस्साए लोगों ने कार पर किया हमला
उधम सिंह नगर जनपद की रुद्रपुर कोतवाली के आदर्श नगर वार्ड नंबर 29 के रहने वाले गुलशन के घर पर दबंगों ने हथियार से हमले का प्रयास किया. पीड़ित परिवार ने दबंगों को देखकर घर का दरवाजा बंद कर बमुश्किल अपनी जान बचाई, इसके बाद गुस्साएं दबंगों ने घर के बाहर खड़ी कार पर लाठी डंडे और तलवार से हमला कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. 

घटना के बाद पीड़ित गुलशन ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि बुधवार की रात करीब नौ बजे अपने घर पर परिवार एवं अन्य सदस्यों के साथ मौजूद था. इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गया था. थोड़ी देर बाद में कुछ लोगों के साथ आया, सभी लोग तलवार, डंडे और लाठी लेकर आए हुए थे. 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
उन्होंने घर में घुसने का प्रयास किया, तब हमने घर का दरवाजा बंद खुद को और अपने परिवार को बचाया. दरवाजा बंद होने के बाद हथियारों से लैस लोगों ने घर के बाहर खड़ी कार पर हमला कर कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. और जान से मारने की धमकी देकर लौट गए. 

पीड़ित परिवार ने देर रात्रि पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, पुलिस वीडियो में दिख रहें लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

(उधम सिंह नगर से वेद प्रकाश की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: OBC आरक्षण पर आयोग ने सीएम धामी को सौंपी रिपोर्ट, 7499 ग्राम पंचायतों में ओबीसी आरक्षण तय!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget