एक्सप्लोरर

Udham Singh Nagar News: एनएच-74 पर चलती कार में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Fire Accident in Udham Singh Nagar: उत्तराखंड में एनएच- 74 पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक चलती हुई कार में आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया.

Udham Singh Nagar News Today: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में एनएच-74 पर अचानक एक कार में आग लग गई. ड्राइवर को कार के निचले हिस्सा में लगी आग की जानकारी राहगीरों ने दी. जिसके बाद समय रहते कार सवार पिता- पुत्र नीचे उतर गए. इस दौरान आग की लपटें बढ़ने लगी और पूरी कार आग की चपेट में आ गई. 

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया. हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझ पाती तब तक कार बुरी तरह से जल चुकी थी.

टेंपो ड्राइवर ने दी सूचना
ये पूरा मामला उधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र है. जहां ग्राम बरा से प्रदीप खुराना अपने पिता रामलाल खुराना के साथ कार से लौट रहे थे. इसी दौरान एनएच-74 पर पुलभट्टा थाने के निकट फ्लाइओवर पर पहुंचे तो टेंपो ड्राइवर ने प्रदीप को कार में आग लगने का इशारा किया.

टेंपो ड्राइवर की बात सुनकर प्रदीप फौरन गाड़ी किनारे लगी और अपने के साथ कार से बाहर निकल गए. पिता-पुत्र के नीचे उतरते ही आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. कार धू धू करके जलने लगी.

बाल-बाल बची जान
आनन फानन में प्रदीप खुराना ने मामले की जानकारी पुलभट्टा पुलिस थाने और फायर ब्रिगेड को दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलभट्टा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह से जल चुकी थी.

टेंपो ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई. कार जैसे ही पुलभट्टा थाने के निकट फ्लाइओवर पर पहुंची. इसी दौरान पास से गुजर रहे टेंपो ड्राइवर ने आग लगने की सूचना इशारे से दी. टेंपो ड्राइव बताते ही प्रदीप अपने पिता के साथ फौरन कार उतर गए. इस हादसे में पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए.

पुलिस ने क्या कहा?
पुलभट्टा थाना एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि एनएच- 74 पर फ्लाईओवर के निकट सफेद रंग की कार में आग लगने की सूचना मिली थी, इसके बाद पुलभट्टा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं. दोनों ही टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. उन्होंने कहा कि राहगीरों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और पिता पुत्र कार सुरक्षित बाहर निकल गए.

(उधम सिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 'खुदाई करो तो डायनासोर भी मिलेंगे', संभल और अजमेर शरीफ दरगाह मामले पर बोले मौलाना तौकीर रजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget