एक्सप्लोरर

38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज, इन जिलों को मिला है मेजबानी का अवसर

राष्ट्रीय खेलों के 6 खेलों की मेजबानी का अवसर उधम सिंह नगर जिले को मिला है. यहां पर शिवालिक वेलोड्रोम रुद्रपुर में साइकिंल्ग ट्रैक के चार दिवसीय आयोजन होगा. 28 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ.

Uttarakhand 38th National Game: उत्तराखंड को 38वीं राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है. जो 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले हैं. इस खेल का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को करेंगे. इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अलग-अलग खेलों का आयोजन होना है, उस सूची में उधम सिंह नगर जिले का नाम है जिसमें खेलों का आयोजन होना है. इसलिए राष्ट्रीय खेलों को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है.

प्रदेश के आठ जनपदों को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है, मेजबानी करने वाले जनपदों में देहरादून, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले का नाम भी शामिल हैं. राष्ट्रीय खेलों की उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 जनवरी को किया जाएगा. खेल के महाकुंभ की शुरुआत होने के बाद ये 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगे. जैसे जैसे उद्घाटन की तिथि निकट आ रही है, वैसे-वैसे तैयारियों को ओर अधिक तेज किया जा रहा है. 

उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों में इन खेलों का होगा आयोजन
सरकार इस आयोजन में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है, इसीलिए उच्च अधिकारियों के साथ साथ खेलों के विशेषज्ञ भी समय समय पर निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं. सरकार का उद्देश्य हैं कि उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को यादगार बनाया जा सके. 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों द्वारा योगासन, तीरंदाजी, स्क्वॉश, शूटिंग पिस्टल व राइफल, बास्केटबॉल, नेटबाल, वुशु, गोल्फ, जूड़ो, रग्बी सेवन, टेबल टेनिस, टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती, क्याकिंग एवं कैनोइंग, रोइंग, बॉक्सिंग, राफ्टिंग, साइकिंल्स ट्रैक, साइकिंल्स रोड़, हैण्डबाल, वालीबॉल, शूटिंग ट्रैप एण्ड स्केट, मलखम्ब समेत तमाम खेलों का हिस्सा बनेंगे. 14 फरवरी को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स गौलापार हल्द्वानी में इसका समापन होगा.

उधम सिंह नगर जिले की खेल अधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि हमारे प्रदेश को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है. ये खेल प्रदेश के आठ जनपदों में होने है, और उधम सिंह नगर जिले में छः खेलों का आयोजन किया जाना हैं. इसकी तैयारियां यहां अंतिम चरण में चल रहा है, किसी भी प्रकार कोई कमी ना इस पर बहुत ही बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है.

उधम सिंह नगर को 6 खेलों की मेजबानी का अवसर मिला
राष्ट्रीय खेलों के 6 खेलों की मेजबानी का अवसर उधम सिंह नगर जिले को मिला है. यहां पर शिवालिक वेलोड्रोम रुद्रपुर में साइकिंल्ग ट्रैक के चार दिवसीय आयोजन होगा. इसमें 104 पुरुष खिलाड़ी,104 महिला खिलाड़ी और 52 सपोर्ट स्टाफ रुद्रपुर पहुंचेगा. साइकिंल्ग रोड़ का दो दिवसीय आयोजन होटल रेडिसन के निकट में होगा. इसमें भाग लेने के लिए 64 पुरुष खिलाड़ी और 64 महिला खिलाड़ी और 32 सपोर्ट स्टाफ, हैंडबॉल का पांच दिवसीय आयोजन शिवालिक हॉल रुद्रपुर में होगा.

इसमें प्रतिभाग करने के लिए 128 पुरुष खिलाड़ी, 128 महिला खिलाड़ी और 64 सपोर्ट स्टाफ, वालीबॉल का पांच दिवसीय आयोजन शिवालिक हॉल रुद्रपुर में होगा और इसमें 128 पुरुष खिलाड़ी, 128 महिला खिलाड़ी और 48 सपोर्ट स्टाफ, मलखम्ब का तीन दिवसीय आयोजन मल्टीपरपज हॉल खटीमा में होगा और इसमें 96 पुरुष खिलाड़ी, 96 महिला खिलाड़ी और 48 सपोर्ट स्टाफ कार्यक्रम में शामिल होगा. इसके साथ ही शूटिंग ट्रैप एण्ड स्केट का आयोजन 46 बाटलियन पीएसी रुद्रपुर में किया जाएगा.

(ऊधम सिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- ISRO की इस सफलता पर सीएम योगी आदित्यनाथ गदगद, बोले- जय हिंद! भारत के लिए गर्व का क्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget