एक्सप्लोरर

उधम सिंह नगर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी का दबदबा, रुद्रपुर में बगावत ने बढ़ाई टेंशन

Udham Singh Nagar News: जिले की 9 विधानसभा सीटों में से 5 पर कांग्रेस के विधायक हैं, लेकिन ब्लॉक चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर दिखाई दे रहा है. जबकि बीजेपी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के चुनाव के लिए जोरदार राजनीतिक सरगर्मी देखी जा रही है. जिले की 7 विकासखंडों में से काशीपुर, खटीमा और सितारगंज में बीजेपी ने निर्विरोध जीत हासिल की, जबकि अन्य विकासखंडों में कड़ा मुकाबला चल रहा है.

जिले की 9 विधानसभा सीटों में से 5 पर कांग्रेस के विधायक हैं, लेकिन ब्लॉक चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर दिखाई दे रहा है, जबकि बीजेपी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

निर्विरोध विजयी पदाधिकारी

  • खटीमा विकासखंड: ब्लॉक प्रमुख भागीरथी राना, ज्येष्ठ उप प्रमुख गौरव सिंह और कनिष्ठ प्रमुख गौरव सिंह नेगी निर्विरोध निर्वाचित हुए.
  • सितारगंज विकासखंड: ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल और ज्येष्ठ उप प्रमुख मीना रानी सरकार निर्विरोध विजयी घोषित हुए, जबकि कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ.
  • काशीपुर विकासखंड: ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा, ज्येष्ठ उप प्रमुख तरसेन सिंह और कनिष्ठ प्रमुख कमलजीत कौर ने निर्विरोध जीत दर्ज की.

चुनावी मुकाबला

  • गदरपुर विकासखंड: ब्लॉक प्रमुख के लिए जसविंदर कौर, ज्योति ग्रोवर, स्वाति मंडल और विनोदिनी गाईन, ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए विनोद कुमार और कवलजीत कौर औजला, कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए सरिता चौधरी, रीमा पाईक और शैलेन्द्र प्रताप सिंह मैदान में हैं. तीनों पदों पर कड़ी टक्कर है.
  • जसपुर विकासखंड: ब्लॉक प्रमुख के लिए अनुप कौर, नवनीत कौर और बलजीत कौर, ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए परगट सिंह पन्नू और सरनदीप कौर, कनिष्ठ प्रमुख के लिए अमृत पाल कौर और विमल सिंह ने नामांकन दाखिल किया, जहां मुकाबला तीखा है.
  • रुद्रपुर विकासखंड: ब्लॉक प्रमुख के लिए ममता जल्हौत्रा और रीना, ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए जितेन्द्र कौर और संजय सिंह, कनिष्ठ प्रमुख के लिए पूजा और भारती देवी मैदान में हैं. रीना के निर्दलीय उम्मीदवार बनने से ममता की राह मुश्किल हो गई है.
  • बाजपुर विकासखंड: ब्लॉक प्रमुख के लिए विकास शर्मा और सुखमल सिंह ओलख, ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए रजनीत सिंह और तेजेंद्र सिंह, कनिष्ठ प्रमुख के लिए रविंद्र कौर और अमित कुमार चुनाव लड़ रहे हैं. यहां यूपी मंत्री बलदेव सिंह औलख के परिवार और कांग्रेस का समर्थन मुकाबले को रोचक बना रहा है.

रीना का बगावती रुख

रुद्रपुर में बीजेपी ने ममता जल्हौत्रा को फिर से उम्मीदवार बनाया, लेकिन कार्यकर्ता जितेन्द्र गौतम की पत्नी रीना ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया. रीना के पास 24 बीडीसी सदस्यों का समर्थन था, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर ममता को प्राथमिकता दी. रीना के नाम न वापस लेने से बीजेपी में खींचतान बढ़ गई है.

बीजेपी का दावा

बीजेपी जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यों पर भरोसा जताया है. जिले में 4 जिला पंचायत अध्यक्ष और 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध जीते. उधम सिंह नगर, सीएम का गृह जनपद, में बीजेपी की जीत तय है.

Input By : वेद प्रकाश यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर MLC चुनाव: सपाईयों ने किया बहिष्कार तो चुनाव आयोग ने कमिश्नर से कहा- जवाब दें
गोरखपुर MLC चुनाव: सपाईयों ने किया बहिष्कार तो चुनाव आयोग ने कमिश्नर से कहा- जवाब दें
UP MLC चुनाव में सपा से जीतने वाले नेताओं से अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा, कहा- हम आएंगे
UP MLC चुनाव में सपा से जीतने वाले नेताओं से अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा, कहा- हम आएंगे
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget