एक्सप्लोरर

उधमसिंह नगर में बीजेपी नेता के भतीजे की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 26 फरार

Udham Singh Nagar News: 18 अगस्त को अलीम खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तुरंत छह टीमों का गठन किया. जिन्हें आज सफलता मिली और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान के भतीजे अलीम खान की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों, अकील और रिहान खान को दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 26 अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है.

घटना 18 अगस्त को हुई थी, और इसके पीछे राजनीतिक रंजिश का कारण सामने आया है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

18 अगस्त को हुई थी हत्या

18 अगस्त को अलीम खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तुरंत छह टीमों का गठन किया. इन टीमों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई जनपदों में लगातार दबिश दी. आज एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरेली रोड पर शर्मा ढाबा के निकट कार्रवाई करते हुए अकील और रिहान को 315 बोर के तमंचे और एक-एक कारतूस के साथ दबोचा.

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने पहले कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अन्य फरार 26 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं.

राजनीतिक रंजिश में हुई हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि अलीम की हत्या हाल ही में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हार के बाद राजनीतिक रंजिश के चलते की गई. घटना के बाद गांव में पुलिस और पीएसी की टीमें तैनात की गई थीं. एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि घटना में लिप्त दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है, बाकी की गिरफ्तारी जल्द होगी. आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा.

भाजपा का अल्टीमेटम

भाजपा नेताओं ने घटना के बाद पुलिस पर दबाव बनाया. नगराध्यक्ष गोल्डी गौराया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी से मुलाकात की और जल्द खुलासे की मांग की. उन्होंने शाम तक का अल्टीमेटम देते हुए धरने की चेतावनी दी थी. सीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द कार्रवाई होगी, जिसके बाद आज की गिरफ्तारी हुई.

Input By : वेद प्रकाश यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget